लाइफ स्टाइल

दस्त को रोकने के लिए काम आएगा ये तरीका

Tulsi Rao
4 Sept 2022 12:23 PM IST
दस्त को रोकने के लिए काम आएगा ये तरीका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कभी-कभी गलत खानपान या ज़्यादा खाने लेने से पेट खराब हो जाता है। कई बार खाना ठीक से न पचने पर या संक्रमित भोजन खाने से दस्त शुरू हो जाते है। अक्सर ज़्यादा दस्त के कारण पेट दर्द और कमजोरी भी होने लगती है। दस्त में आप डॉक्टर की सलाह से दवाई भी ले सकते हैं। वहीं, दस्त का इलाज घर पर भी आसानी से किया जा सकता है। किचन में रखी कुछ चीज़ों से दस्त का इलाज किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको दस्त रोकने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं

राई

राई के दाने का इस्तेमाल आपने खाने में तड़के के लिए जरूर किया होगा। दस्त की समस्या में भी राई के दाने बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक चौथाई चम्मच राई के दानों को एक गिलास पानी में एक घंटे के लिए भिगो कर रख दें। अब इस पानी को पी लें। इस पानी को दिन में दो से तीन बार पीने से दस्त में जल्द ही आराम मिलने लगता है।

दालचीनी

दालचीनी का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के तौर पर किया जाता है। पेट संबंधी समस्याओं में दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर लेने से दस्त और गैस में जल्द राहत मिलती है। इस नुस्खे का इस्तेमाल दिन में एक से दो बार करें।

मेथी

मेथी के बीज पेट संबंधी समस्याओं में रामबाण इलाज है। मेथी के बीज पेट में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने का काम कर सकते हैं। इसके साथ ही मेथी के बीज के सेवन से पेट दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए सुबह खाली पेट 1 चम्मच मेथी के पाउडर का सेवन पानी के साथ करें। ऐसा करने से दस्त और पेट दर्द में राहत मिलती है।

दही

दस्त में दही का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, दही में प्रोबायॉटिक भरपूर मात्रा में होता है जो पेट में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़कर उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। आप भोजन के बाद दही खा सकते हैं। आप दिन में 2-3 बार दही का सेवन कर सकते हैं।

केला

दस्त के दौरान केले का सेवन भी बहुत लाभदायक होता है। दस्त की समस्या दूर करने में पोटैशियम बहुत मदद करता है। केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। केले के सेवन से दस्त को रोकने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को सुचारु रूप से चलने में भी मदद करता है।

ब्लैक टी

बहुत से लोगों को ब्लैक टी पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लैक टी पीने से दस्त की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच चाय पत्ती डालकर उबालें। इसके बाद इसमें नींबू डालकर [पिएँ। इस चाय के सेवन से दस्त में जल्द आराम मिलेगा।

Next Story