लाइफ स्टाइल

इस करवा चौथ पुराने लहंगे में भी मिलेगा नया लुक, ये हैक्स आजमाएं

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 2:09 PM GMT
इस करवा चौथ पुराने लहंगे में भी मिलेगा नया लुक, ये हैक्स आजमाएं
x
ये हैक्स आजमाएं
भले ही करवा चौथ के व्रत में अभी समय है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि महिलाओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी होंगी। महिलाएं महीने भर पहले ही प्लान बना लेती हैं कि इस बार व्रत के दिन क्या पहनना है।
करवा चौथ के व्रत के लिए महिलाएं चाहती हैं कि वह इस दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखें। जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ होता है, वह ज्यादातर इस दिन अपनी शादी का जोड़ा पहनती हैं। भला यही तो मौका होता है, जब महिलाएं लहंगा पहनना पसंद करती हैं।
हालांकि, समस्या यह होती है कि पुराने लहंगे में नया लुक नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप शादी के लहंगे को दोबारा पहन न्यू लुक पा सकती हैं।
लहंगे के साथ पहनें इस तरह का ब्लाउज
करवा चौथ के दिन अपने पुराने ब्राइडल लहंगे में नया लुक पाने के लिए आप कॉन्ट्रास्ट कलर का ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। नए ब्लाउज से लहंगे को डिफरेंट लुक मिलेगा। अगर आप का लहंगा हैवी एंब्रॉयडरी वाला है, तो इसके साथ सिंपल ब्लाउज कैरी करें।
लुक को इन्हांस करने के लिए ब्लाउज के नेक डिजाइन पर खास ध्यान दें। प्लंजिंग और डीप नेकलाइन ब्लाउज काफी सुंदर लगता है। ब्लाउज पर लटकन या डोरी लगवाने से यह दोगुना सुंदर लगेगा। ब्लाउज के स्लीव्स पर भी ध्यान दें। आप पफ स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन काफी पॉपुलर है।
ब्राइडल लहंगे को नया लुक कैसे दें?
क्या आप कंफ्यूज हैं कि इस करवा चौथ क्या पहना जाए? अगर हम आपसे कहें कि इस दिन आप अपने ब्राइडल लहंगे को पहन सकती हैं? अब आप कहेंगी कि भला पुराने लहंगे में नया लुक कैसे मिलेगा। ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।
ब्राइडल लहंगे में अलग लुक पाने के लिए आप दुपट्टे पर खास ध्यान दें। लहंगे के साथ आप हैवी दुपट्टा कैरी सकती हैं। इसके अलावा बाजार में आपको तरह-तरह के दुपट्टे डिजाइन मिल जाएंगे। इनमें गोटा पट्टी से लेकर मिरर वर्क डिजाइंस शामिल है। (लहंगे को स्टाइल करने के टिप्स)
लहंगे के साथ दुपट्टे को कई तरीकों से ड्रेप कर सकती हैं। डिफरेंट लुक के लिए पीछे से कंधों की तरफ दोनों साइड से ब्लाउज पर दुपट्टे को पिन कर लें। इसके अलावा, आप दुपट्टे से लहंगे को साड़ी स्टाइल में बदल सकती हैं।
पुराने ब्राइडल लहंगे में डिफरेंट लुक कैसे पाएं?
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का दिन है। इस दिन महिलाएं अच्छे से संजती-संवरती हैं। भला क्यों न सजें। क्या आपकी हाल ही में शादी हुई है? यह आपका पहला करवा चौथ है, तो आप इस दिन के लिए अपना ब्राइडल लहंगा पहन सकती हैं। (लटकन ब्लाउज डिजाइंस देखें)
लहंगे में न्यू लुक के लिए आपको अपने ब्राइडल लहंगे के ब्लाउज के साथ नई स्कर्ट पहनी चाहिए। आपको बाजार में राजस्थानी स्टाइल से लेकर टाई-डाई वाले स्कर्ट मिल जाएंगे। स्कर्ट खरीदते वक्त लेंथ का ध्यान रखें। स्कर्ट का पैर्टन भी मायने रखता है। इससे आपक लुक प्रभावित होगा। अगर आप लहंगे में लंबी दिखना चाहती हैं, तो वर्टिकल लाइन्स वाली स्कर्ट खरीदें।
स्टाइलिंग टिप्स
लहंगे में स्टाइलिश लुक पाने के लिए मेकअप का खास ध्यान रखना चाहिए। दिवाली रात के दौरान मनाई जाती है। ऐसे में आप हैवी मेकअप ट्राई कर सकती हैं। चेहर के कुछ पॉइंट्स को हाइलाइट करने से भी लुक सुंदर नजर आएगा।
लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हेयरस्टाइल भी मायने रखता है। हेयर स्टाइल भी शेप अनुसार बनाएं, तब ही यह आपके चेहरे पर खिलेगा। हेयरस्टाइल में गुलाब का फूल लगाने से आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी।
लहंगा कैरी करते वक्त फुटवियर का भी खास ध्यान रखें। लहंगा जमीन पर न लगे, इसके लिए हील्स पहनें। हील्स भी कई टाइप की होती हैं। इनमें पेंसिल से लेकर वेजेस तक शामिल हैं। वह हील पहनें, जिसमें आप कंफर्टेबल फील करें।
लहंगे के साथ दुपट्टे को ड्रेप करते वक्त पिन को अच्छे से सेट करें। आप चाहें, तो कलरफुल और डिजाइनर पिन खरीद सकती हैं। पिन को लहंगे के अंदर से लगाएं, ताकि यह दिखे नहीं।
अगर आप थोड़ी सी मेहनत कर सकती हैं, तो लहंगे को नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए लहंगे के बॉर्डर में गोटा-पट्टी लगवाएं। इसके अलावा, आप लहंगे पर बाजार में मिलने वाले छोटे-छोटे मिरर भी लगवा सकती हैं।
लहंगे में ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए नथ पहन सकती हैं। नथ के अलावा, चूड़ा पहनने से भी लुक अच्छा लगेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story