लाइफ स्टाइल

ये हैं लंगड़ा आम की खासियत, जानिए किस तरह करें पहचान

SANTOSI TANDI
13 July 2023 11:51 AM GMT
ये हैं लंगड़ा आम की खासियत, जानिए किस तरह करें पहचान
x
जानिए किस तरह करें पहचान
कुछ लोगों को गर्मियां सिर्फ इसलिए पसंद होती हैं, क्योंकि इस मौसम में आम खाने को मिलते हैं। हालांकि, इस मौसम में बहुत सारे फल आते हैं, मगर यही वो मौसम होता है जब फलों का राजा आम भी अपनी ढेर सारी वैरायटी के साथ बाजार में उपलब्ध होता है। हम आम खरीद तो लेते हैं, लेकिन न तो आम की वैरायटी का पता होता है और न ही आम की हिस्‍ट्री।
कुछ लोगों को तो यह तक नहीं पता होता कि आखिर आम इतना पसंद किया जाने वाला फल क्यों है? और लंगड़ा आम इतना क्यों पसंद किया जाता है। जी हां, लंगड़ा एक ऐसा आम है जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है। पर आजकल को सभी आम एक जैसे लगते हैं....ऐसे में हम आपके साथ कुछ हैक्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से लंगड़ा आम खरीदा जा सकता है।
आम के रंग से करें पहचान
अगर आपको लगता है कि आम का रंग पीला होता है, तो आप गलत हैं क्योंकि लंगड़े आम का कलर हरे रंग का होता है। इसकी पहचान यही है कि लंगड़ा आम कच्चा हो या फिर पक्का रंग हरा ही रहता है।
हालांकि, अब तो केमिकल की वजह से इसका रंग पीला भी हो सकता है। वहीं, अगर आप हरे रंग के आम खरीद रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि यह लंगड़ा आम है भी या नहीं। (बाजार में दस्तक देने वाला खास आम)
कैसे पहचानें आम मीठा होगा या नहीं
वैसे तो लंगड़ा आम मीठा होता है, पर अगर आप फिर भी यह जानना चाहते हैं कि यह आम मीठा है या नहीं, तो इसकी सुगंध यानी खुशबू से आम के मीठे होने का अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो आम मीठा होता है उससे अलग ही मिठास की खुशबू आती है।
आप इसकी महक से ताजे और मीठे आम की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको दूर से ही लंगड़े आम की कोई महक नहीं आ रही है, तो आप इसे दबाकर भी देख सकते हैं क्योंकि मीठे आम रसीले होते हैं।
खरीदते वक्त क्वालिटी का रखें ध्यान
लंगड़े आम को खरीदते वक्त इसकी क्वालिटी का भी ध्यान रखें। आजकल लंगड़े आम की कई तरह की वैरायटी मार्केट में मौजूद हैं जैसे- बनारसी लंगड़ा आम। वैसे तो लंगड़े आम की पहचान यह है कि इसका शेप नीचे से थोड़ा नुकीला होता है और आकार में थोड़ा मोटा।
इसलिए आम खरीदते वक्त आप इसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें क्योंकि कुछ लोग बेकार क्वालिटी के आम ज्यादा कीमत पर भी खरीद लेते हैं। बेहतर होगा कि आप बनारसी छोटा लंगड़ा आम खरीदें।
ऐसे भी करें चेक
आम खरीदते समय आम को पानी की बाल्टी में डालकर चेक करें। देखें कि कौन-सा आम डूब रहा है और कौन-सा आम पानी की सतह के ऊपर है। अगर आम पानी में डूब गए हैं, तो समझ लीजिए कि इसकी खेती में किसी भी तरह की मिलावट नहीं की गई है यानी आम पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से पक गए हैं।
अगर कोई भी आम आपको ऊपर तैरता हुआ नजर आता है, तो समझ जाएं कि वह आम केमिकल से पकाया गया है और इसका सेवन करना बेहतर नहीं है।
हमें उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि आपको बाजार से किस तरह का लंगड़ा आम खरीदना है। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर,लाइक और नीचे कमेंट जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर‍जिंदगी से।
Next Story