लाइफ स्टाइल

यह है दुनिया की सबसे छोटी नदी, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

Mohammed Raziq
23 Jun 2023 12:45 PM IST
यह है दुनिया की सबसे छोटी नदी, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें
x
यह है दुनिया की सबसे छोटी नदी
दुनियाभर में कई नदियां हैं और हर नदी को अत्यंत महत्वपूर्ण जल संसाधन माना जाता है। दुनिया की सबसे बड़ी नदी नील नदी है लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे छोटी नदी कौन सी है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी नदी किस देश से निकलती है और इसकी लंबाई कितनी है।
यह है दुनिया की सबसे छोटी नदी
दुनिया की सबसे छोटी नदी का नाम है रो रिवर है और यह अमेरिका के मोंटाना राज्य में बहती है। इस नदी की लंबाई 61 मीटर यानी 201 फीट है। इस नदी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भई शामिल है। इस नदी के पास मिसूरी नदी भी बहती है, जो अमेरिका की सबसे लंबी नदी है।
कैसे रो नदी बनी दुनिया की सबसे छोटी नदी?
आपको बता दें कि 1980 के दशक में लिंकन स्कूल एलिमेंट्री की एक टीचर सुसैन नार्डिंजर और पांचवीं कक्षा के उनके छात्रों ने मिलकर एक मुहिम चलाई थी। वह रो नदी का नाम दुनिया की सबसे छोटी नदी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते थे। काफी प्रयास के बाद वे रो नदी को छोटी नदी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा पाए।
रो नदी से पहले यह नदी थी सबसे छोटी
रो नदी से पहले ऑरेगॉन में स्थित डी रिवर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। डी रिवर की लंबाई 440 फीट थी, जबकि रो रिवर इससे काफी छोटी है। साल 1980 में जब एक मुहिम चलाई गई तो रो नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। रो नदी की शुरुआत से लेकर अंत की दूरी को चंद घंटों में कवर किया जा सकता है। (भारत की सबसे बड़ी नदी ब्रह्मपुत्र की उत्पत्ति कहां से हुई है)
रो नदी का पानी लिटिल बेल्ट माउंटेन रेंज से आता है। अंडरग्राउंड स्प्रिंग से बनी इस नदी को कुछ ही देर में आसानी से देखा जा सकता है। इस कारण से इस नदी को दुनियाभर में सबसे छोटी नदी के रूप में जाना जाता है।
आपको रो नदी के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story