लाइफ स्टाइल

यह है वो वजह जो पत्नियों को धोखेबाज़ बनने पर करती है मजबूर

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 12:31 PM GMT
यह है वो वजह जो पत्नियों को धोखेबाज़ बनने पर करती है मजबूर
x
बनने पर करती है मजबूर
शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी को गाड़ी के दो पहियों की तरह माना जाता है, किसी एक पहिये के बिना गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती | लेकिन इसी शादीशुदा जिंदगी में एक शब्द धोखा इस रिश्ते को तार-तार कर देता है | अक्सर इंसान प्यार में धोखा खाता और देता है। लेकिन आजकल शादी के बाद धोखा देने का एक ट्रेंड सा बन गया है | आमतौर पर धोखा देने की बात को पुरुषों से जोड़कर ही देखा जाता है लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ पति ही अपनी पत्नी को धोखा देते हैं | कई ऐसे मामले हैं जिनमें पत्नियां भी अपने पति को धोखा देती हैं |लेकिन ऐसी क्या वजह है जो महिलाऐं अपने पतियों को धोखा देती है आइये जानते है -
जब महिलाओं को अपने पति से वह अहमियत और अपनापन नहीं मिलता, जिसकी वे उम्मीद करती हैं तो और उनका हक़ भी है, तब उनके मन में किसी दूसरे का ख्याल आता है. यह ख्याल ही उन्हें धोखा देने के लिए प्रेरित करता है
अगर शादी के बाद घर में रोज ही झगड़े हो रहे होते हैं और हिंसा होती हैं तो ऐसे में महिला का परिवार से विश्वास उठ जाता है और वे किसी और पार्टनर की तलाश मे रहती है जो उसकी तकलीफ को महसूस कर सके |
कई बार पत्नी बदला लेने के लिए भी पति को धोखा देती है | यदि पति अपनी पत्नी के भरोसे को तोड़ता है तब महिलाओं का दिल टूट जाता है | जब पति पत्नी को उसकी छोटी-छोटी खुशियों के लिए तरसाए तब पत्नी ऐसा कोई इंसान ढूंढ़ने लगती है जो उसे खुश रखे |
अगर कोई भी महिला शादी के बाद अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट नहीं हो पा रही होती हैं तो ऐसे में उनके किसी और के साथ अफेयर होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती हैं| कई बार महिला अपने पुरूष साथी से सेक्स के दौरान असंतुष्ट रहती है | उनकी यह असंतुष्टि महिलाओं को धोखा देने और बाहर की ओर जाने पर विवश करती है |
कुछ महिलाएं इसलिए भी एक साथी को छोड़कर आगे बढ़ जाती हैं क्योंकि उन्हें उस शख्स से बोरियत महसूस होने लगती है | यह भी सच है कि जीवन में कुछ नए प्रयोग करने के उद्देश्य से भी महिलाएं, अपने पति को धोखा देती हैं |
Next Story