लाइफ स्टाइल

ये है दुनिया की बेहद खतरनाक जगह

Apurva Srivastav
17 May 2023 3:22 PM GMT
ये है दुनिया की बेहद खतरनाक जगह
x
दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इन खूबसूरत जगहों के अलावा भी कई जगहें ऐसी हैं जो बेहद खतरनाक मानी जाती हैं। आइए आपको दुनिया की इन जगहों से रूबरू कराते हैं।
नैट्रॉन झील, तंजानियाः पूर्वी अफ्रीका की यह झील ऐसी दिखती है जैसे मंगल ग्रह पर होनी चाहिए. इस झील में बहुत से खनिज पाए जाते हैं। इसका पानी 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
नॉरिल्स्क, रूसः रूस का नॉरिल्स्क शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में आता है. निकेल अयस्क के पिघलने के बाद इस शहर में प्रदूषण होता है, जिससे बड़ी मात्रा में हानिकारक गैसें हवा में छोड़ी जाती हैं।
लेक न्योस, कैमरून: कैमरून की न्योस झील भी दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है. झील के तल पर स्थित मैग्मा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है, जिसे धीरे-धीरे पानी द्वारा फ़िल्टर किया जाता है। माना जाता है कि कार्बन डाइऑक्साइड के कारण ही यहां भूकंप आते रहते हैं।
दनाकिल मरुस्थल, इथोपियाः दनाकिल मरुस्थल भले ही किसी दूसरे ग्रह की तरह दिखाई देता हो, लेकिन यह इथोपिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है. इसे दुनिया की सबसे गर्म जगह माना जाता है।
Next Story