लाइफ स्टाइल

घर में ब्रेड क्रम्ब्स बनाने का ये तरीका सबसे आसान

Kajal Dubey
10 Dec 2022 12:46 AM GMT
घर में ब्रेड क्रम्ब्स बनाने का ये तरीका सबसे आसान
x

स्नैक्स बनाने के लिए अक्सर ब्रेड क्रम्ब्स की जरूरत पड़ती है। ब्रेड क्रम्ब्स से तलने वाले सामान को क्रिस्पी बनाया जाता है। अगर आपको लगता है कि ब्रेड क्रम्ब्स बनाना कठिन है और इसे बाजार से खरीदकर लाती हैं। तो घर में इस विधि से बनाकर देखें। फटाफट बनकर तैयार हो जाएगा और लंबे समय तक टिका रहेगा।

ब्रेड तो लगभग हर घर में आती है। अक्सर कुछ पीस ब्रेड की बच जाती हैं और बासी हो जाती है। जिसे फेकना पड़ जाता है। लेकिन अबकी बार इस बची हुई ब्रेड से क्रम्ब्स बनाकर तैयार करें।

ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए ब्रेड के भूरे किनारों को बाहर कर दें। क्योंकि कई बार इन भूरे किनारों से स्वाद कड़वा हो सकता है। इसलिए क्रम्ब्स बनाने के लिए सारे ब्रेड के किनारों को चाकू की मदद से काटकर हटा दें। इसके साथ ही ब्रेड को बिल्कुल महीन ना करें। ब्रेड ज्यादा महीन होने से किसी भी डिश में घुल सकते हैं। इसलिए केवल हल्की मिक्सी चलाकर ब्रेड का चूरा कर लें। सही ब्रेड क्रम्ब्स महीन नहीं होते हैं।

ब्रेड क्रम्ब्स को सही तरीके से बनाने के लिए अच्छे से फ्राई करना जरूरी है। अगर ब्रेड ठीक से फ्राई नहीं होगा तो ब्रेड का स्वाद कच्चा रह जाएगा। वहीं ज्यादा फ्राई कर देने पर वो जल भी सकता है। क्रम्ब्स बनाने के लिए ब्रेड को धीमी आंच पर भूनें। जिससे कि सारी ब्रेड अच्छी तरह से सिंक जाएं और उनका स्वाद बिल्कुल सोंधा और परफेक्ट आए। जल्दबाजी में भूनने पर ब्रेड तेज आंच पर जल जाती है और स्वाद बिगड़ जाता है। एक भी जली हुई ब्रेड पूरे क्रम्ब्स को कड़वा कर सकती है।

Next Story