लाइफ स्टाइल

Vegetarians लोगों के लिए सबसे बेस्ट हाई प्रोटीन वाला ये आहार

Sanjna Verma
20 Aug 2024 12:25 PM GMT
Vegetarians लोगों के लिए सबसे बेस्ट हाई प्रोटीन वाला ये आहार
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है ये तो हम सब जानते हैं। यह एक प्रमुख पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के विभिन्न कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। हमारी मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा और बालों के लिए, शारीरिक एनर्जी के लिए, इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने, मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाने, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन बहुत अहम रोल निभाता है।
यह
Antibodies
बनाने में मदद करता है, जो शरीर को बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में सहायता करते हैं इसलिए डाइट में प्रोटीन होना बहुत जरूरी है। प्रोटीन हमें मांसाहारी और शाकाहारी दोनों ही तरह के आहारों से प्राप्त होता है जो लोग
वेजिटेरियन हैं उन्हें प्रोटीन किन किन आहारों से मिलेगा आइए जानते हैं।
दालें और फलियां में होता है हाई प्रोटीन
मसूर दाल: प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर, पकी हुई एक कप में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
चने: जिसे काबुली चना भी कहा जाता है, इसमें पकी हुई एक कप में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
काले बीन्स: पकी हुई एक कप में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
राजमा: पकी हुई एक कप में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन होता है।
मटर: एक कप पकी हुई मटर में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है।
सोयाबीन से बनी चीजों भी प्रोटीन
टोफू: सोयाबीन से बना, 100 ग्राम में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है।
टेम्पेह: किण्वित सोयाबीन, 100 ग्राम में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन होता है।
एडामामे: कच्चे सोयाबीन, पकी हुई एक कप में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
सोया दूध: एक कप में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है।
दूध और दूध से बनी चीजों में भी हाई प्रोटीन
1 कप (240 मिलीलीटर) गाय के दूध में लगभग 8 ग्राम Protein होता है हालाँकि यह मात्रा दूध के प्रकार पर भी निर्भर करती है।
ग्रीक योगर्ट: 100 ग्राम में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है।
पनीर (कॉटेज चीज): 100 ग्राम में लगभग 11 ग्राम प्रोटीन होता है।
पनीर: भारतीय पनीर, 100 ग्राम में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
हरी सब्जियों में भी मिलेगा प्रोटीन
पालक: पकी हुई एक कप में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन होता है।
ब्रोकली: पकी हुई एक कप में लगभग 4 ग्राम प्रोटीन होता है।
ब्रसल स्प्राउट्स: पकी हुई एक कप में लगभग 4 ग्राम प्रोटीन होता है।
नट्स से भी मिलेगा आपको भरपूर प्रोटीन
बादाम: 28 ग्राम (लगभग 23 बादाम) में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है।
मूंगफली: 28 ग्राम में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है।
कद्दू के बीज: 28 ग्राम में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है।
चिया बीज: 28 ग्राम में लगभग 4 ग्राम प्रोटीन होता है।
हेम्प बीज: 28 ग्राम में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है।
Next Story