लाइफ स्टाइल

ये है मांसपेशियों को मजबूत करने वाला तेल

Apurva Srivastav
4 Aug 2023 2:36 PM GMT
ये है मांसपेशियों को मजबूत करने वाला तेल
x
अगर आपकी मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं तो आपको चलना, दौड़ना, वजन उठाना जैसे काम करने में मदद मिलती है। उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों का कमजोर होना शुरू हो जाता है और खराब पोषण के साथ-साथ कोई पुरानी बीमारी इस प्रक्रिया को तेज कर देती है। मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करें, जिनमें दौड़ना, चलना, तैरना, साइकिल चलाना और जो भी संभव हो, शामिल हैं। इसके अलावा कुछ तेल भी मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
तिल का तेल
तिल का तेल मांसपेशियों को मजबूत बनाने और आराम पहुंचाने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस तेल को रोजाना लगाने से न सिर्फ मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि त्वचा संबंधी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। अगर शरीर में किसी भी तरह का दर्द है तो उसे भी दूर करने के लिए यह तेल सबसे अच्छा है।
नारियल का तेल
नारियल का तेल न केवल सर्दियों में बालों को स्वस्थ रखने और त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है, बल्कि यह मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ा सकता है। नारियल तेल में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो हमें हर तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इससे रोजाना शरीर की मालिश करें और फिर फायदा देखें।
बादाम तेल
त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से किया जा रहा है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए इस तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। यह त्वचा में बहुत जल्दी अवशोषित हो जाता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं जैसे खुजली, रैशेज आदि से राहत दिलाते हैं।
Share
Next Story