लाइफ स्टाइल

यह है भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क, दुनियाभर से लोग आते हैं घूमने

SANTOSI TANDI
24 Sep 2023 9:29 AM GMT
यह है भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क, दुनियाभर से लोग आते हैं घूमने
x
दुनियाभर से लोग आते हैं घूमने
भारत में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। वन्य जीवों को संभालकर रखने के लिए कई तरह के फॉरेस्ट रिजर्व और नेशनल पार्क्स भी हैं। इनमें से एक नेशनल पार्क है जो बहुत छोटा है लेकिन वह बेहद अलग और खास है। भारत के सबसे छोटा नेशनल पार्क के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
कहां है भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क?
भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में है। यह नेशनल पार्क बेहद सुंदर है और यह लगभग 5 स्क्वायर किलोमीटर के छोटे से एरिया में ही है। इस पार्क का नाम नाम साउथ बटन आइलैंड नेशनल पार्क है। यह पार्क रानी झांसी मरीन नेशनल पार्क का एक हिस्सा है और हैवलॉक आइलैंड से लगभग 24 किमी की दूरी पर है। यह पार्क बहुत सुंदर है और यहां पर कई तरह के पेड़-पौधे भी हैं। यह पार्क कई तरह के जीवों का घर भी है। यहां के सुंदर कोरल रीफ, सफेद रेत वाले बीच पर लोग घूमना पसंद करते हैं।
यहां स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग करने भी लोग दुनियाभर से आते हैं। इसके अलावा आपको बाराकुडा, लायन फिश, ग्रुपर्स और कछुए जैसे सुंदर समुद्री जीवों को आसानी से देखने का मौका मिल सकता है। इस पार्क में समुद्री कछुओं की संख्या को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाता है।
कब घूमने जा सकती हैं आप यह पार्क?
भारत के सबसे छोटे नेशनल पार्क को एक्सप्लोर करने के लिए आप दिसंबर से अप्रैल तक जा सकती हैं क्योंकि जून से अक्टूबर तक यहां भारी बारिश का समय होता है और ऐसे में घूमने के लिए यह पार्क सेफ नहीं है। यहां पर आप कई सारी जगहों को भी एक्स्प्लोर कर सकती हैं।
Next Story