- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ऐसे बनाएं अचारी मिर्च,...
लाइफ स्टाइल
ऐसे बनाएं अचारी मिर्च, स्पाइसी फ्लेवर ललचाएगा सबका दिल
Shubhra Nandy
24 May 2021 9:43 AM IST

x
तीखा खाना पसंद करने वालों को स्पाइसी मिर्च का तीखा अचार बहुत पसंद आता है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | तीखा खाना पसंद करने वालों को स्पाइसी मिर्च का तीखा अचार बहुत पसंद आता है. यह भूख के साथ खाने का जायका भी बढ़ाता है. वैसे स्पाइसी खाना तो लगभग हर किसी को पसंद होता है और जब खाने के साथ अचार या फिर मसालेदार मिर्च मिल जाए तो स्वाद और बढ़ जाता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अचारी मिर्च की रेसिपी. जिसे बनाना बेहद आसान है और ये आपके सादे से दाल चावल या गर्मागर्म पराठे के स्वाद को और अधिक बढ़ा सकता है.
अचारी मिर्च बनाने के लिए सामग्री
5 चम्मच भुना बेसन
5 चम्मच अचार का मसाला
1½ चम्मच हरा धनिया
½ चम्मच अमचूर पाउडर
8 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
अचारी मिर्च रेसिपी:
-अचारी मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, अचार का मसाला, हरा धनिया, नमक और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
- हरी मिर्च को धोकर अच्छे से पोंछ लें. अब इसमें बीच में कट यानी कि चीरा लगा दें.
- तैयार मसाले को थोड़ा-थोड़ा हरी मिर्च में लगे कट के अंदर भर दें.
- गैस पर पैन चढ़ाएं. इसमें तेल गर्म करें. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें भरी हरी मिर्च को डालकर अच्छे से तलें.
- लीजिए मिनटों में तैयार है आपकी अचारी मिर्च. अचारी मिर्च को आप दाल, चावल, रोटी, सब्जी या पराठे के साथ चटकारे लेकर खा सकते हैं.
Next Story





