लाइफ स्टाइल

बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा यह होममेड ऑयल

Kajal Dubey
14 Aug 2023 11:22 AM GMT
बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा यह होममेड ऑयल
x
वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि प्रदूषण, तनाव, गलत खान-पान के कारण महिलाओं को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। सर्दियों के इन दिनों में तो बालों में डैंड्रफ, खुजली, झड़ना और इसके सफेद होने जैसी समस्या बहुत ज्यादा हो जाती हैं। ऐसे में बालों को पोषण देना जरूरी हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा होममेड ऑयल लेकर आए हैं जो बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
तेल बनाने की आवश्यक सामग्री
शुद्ध नारियल तेल - 1 कप
हिबिस्कुस फूल - 8-10
हिबिस्कस के पत्ते - 10
शॅलॉट ( छोटा प्याज) - 1/2 कप
करी पत्ता - 5-6
तुलसी - 5-6 पत्ते
तेल बनाने की विधि
- सबसे पहले तांबे के तले का पैन लें।
- गैस की स्लो फ्लेम पर नारियल के तेल को उबालें।
- अब इसमें शॅलॉट डालें।
- ध्यान रखें कि वो जले न।
- इसमें बाकी की सामग्री डालकर 30 मिनट तक उबालें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
- ठंडा होने पर इसे छीननी से छान लें।
Next Story