लाइफ स्टाइल

इस होली घर आएं मेहमानों को लंच में खिलाएं Pineapple Raita

Tara Tandi
23 March 2024 6:00 PM IST
इस होली  घर आएं मेहमानों को लंच में खिलाएं Pineapple Raita
x
कुछ लोग दोपहर के खाने में दही या रायता जरूर खाते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सादे दही से थक चुके हैं तो इस बार आप अनानास का रायता बना सकते हैं. अनानास एक ऐसा फल है जिससे बना रायता आपको एक अलग ही स्वाद देगा. आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में।
अनानास - 40 ग्राम (उबला हुआ)
दही - 120 ग्राम
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
अनार के बीज - 2 बड़े चम्मच
जीरा पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
काला नमक - 1/8 छोटी चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
1. सबसे पहले दही को एक बाउल में डालकर अच्छे से फेंट लें.
2. फिर इसमें अनार के दाने डालें।
3. अनार के दाने डालने के बाद इसमें पका हुआ अनानास और कटा हरा धनिया डालें.
4. इसके बाद दही में काला नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर मिलाएं.
5. सभी सामग्री को दही में अच्छी तरह मिला लें.
6. आपका स्वादिष्ट अनानास रायता तैयार है.
7. इसे आप लंच के तौर पर खा सकते हैं
Next Story