लाइफ स्टाइल

बालों की हर परेशानी से छुटकारा दिलाने में मददगार है यह हेयरमास्क

Rounak Dey
31 Aug 2021 3:55 PM IST
बालों की हर परेशानी से छुटकारा दिलाने में मददगार है यह हेयरमास्क
x
15 मिनट के लिए बालों पर इस मास्क को लगाएं। बाद में शैपू से धो लीजिए।

दालचीनी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। आजकल हर कोई दो मुंहे, रूखे बाल तथा रूसी से परेशान रहता है। बदलते खानपान की गलत आदतों की वजह से भी बालों में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। दालचीनी बालों की हर परेशानी से छुटकारा दिलाने में मददगार है। अगर आपके बाल भी रूखे है तो दालचीनी हेयरमास्क लगाना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं हेयरमास्क बनाने की विधि और लगाने का तरीका.

आवश्यक सामग्री
- अंडा
- एक्सट्रा वर्जिन ऑयल
- शहद
- दालचीनी पाऊडर
ऐसे बनाएं हेयरमास्क
सबसे पहले आप एक बाउल में अंडे का सफेद भाग निकाल लीजिए। इसे अच्छी तरह से फैट लीजिए। अब एक पैन धीमी आंच पर रखें। इसमें एक्सट्रा वर्जिन ऑयल डालकर गर्म कीजिए। अब आंच बंद कर दें और ठंडा होने दीजिए। तेल ठंडा होने पर उसमें एक चम्मच शहद और 2 चम्मच दालचीनी पाऊडर मिलाए। फिर इसमें अंडे का सफेद भाग डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
ऐसे लगाएं हेयरमास्क
सर्व प्रथम अपने बालों में कंघी कर लीजिए ताकि उलझन खत्म हो सके। अब बालों को 4-5 भागों में बांट लीजिए। हेयरमास्क को बालों में लगाएं। बालों को अच्छी तरह से ढक लीजिए। 15 मिनट के लिए बालों पर इस मास्क को लगाएं। बाद में शैपू से धो लीजिए।

Next Story