- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फायदेमंद है ये हरे रंग...

x
लोग गर्मी से राहत पाने के लिए डाइट में तरह-तरह की चीज़ें शामिल करते हैं। इस मौसम में फिट रहने के लिए खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। गर्मी में डिहाइड्रेशन, खाना सही से न पचने जैसी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में उन चीज़ों को शामिल करें, जिससे आप इस मौसम में होने वाली परेशानियों को मात दे सकें। आज आपको कुछ खास हरे रंग के जूस के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आइए जानें...
एलोवेरा का जूस
एलोवेरा जूस में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप कई बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। यह विटामिन-ए, विटामिन-सी, सोडियम, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के साथ स्किन के लिए भी गुणकारी माना जाता है। गर्मी में इसे पीने से आप दिनभर ताजगी महसूस कर सकते हैं।
गन्ने का जूस
गर्मियों का सुपर एनर्जी ड्रिंक माना जाता है गन्ने का जूस। यह आपको रिफ्रेश करने के साथ कई रोगों से बचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह ग्रीन जूस आपको डिहाइड्रेशन से बचाती है, इसके अलावा यह पाचन तंत्र को बेहतर करने में भी मददगार है।
लौकी का जूस
लौकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका जूस भी उतना ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। आप अपनी डेली डाइट में लौकी का जूस शामिल कर सकते हैं। इसे पीने से आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती हैं।
करेले का जूस
करेले का टेस्ट जितना कड़वा होता है, यह सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद माना जाता है। करेले का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी मदद मिलती है।
पालक का जूस
गर्मी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में पालक का जूस भी शामिल कर सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ खून की कमी को भी दूर करता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story