लाइफ स्टाइल

लहसुन-धनिया की ये चटनी मजबूत करती है इम्यूनिटी, जाने रेसिपी

Subhi
1 Nov 2022 1:45 AM GMT
लहसुन-धनिया की ये चटनी मजबूत करती है इम्यूनिटी, जाने रेसिपी
x
भारतीय खाना स्वादिष्ट होने के साथ हेल्थ से जुड़े फायदे देने वाला भी होता है। बात करें मसालों की या चटनी-अचार की। खाने की थाली में इसकी उपियोगिता बस स्वाद तक ही सीमित नहीं।

भारतीय खाना स्वादिष्ट होने के साथ हेल्थ से जुड़े फायदे देने वाला भी होता है। बात करें मसालों की या चटनी-अचार की। खाने की थाली में इसकी उपियोगिता बस स्वाद तक ही सीमित नहीं। आज हम बात करेंगे लहसुन की चटनी की। लहसुन को हजारों साल से औषधि में गिना जाता है। यह खाने में बेहतरीन स्वाद लाने के लिए भी जाना जाता है। कच्चा लहसुन खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। हालांकि इसे कच्चा खाने में लोग झिझकते हैं। आप लहसुन की टेस्टी चटनी बना सकते हैं। यह चटनी रोटी, पूड़ी, पराठे, दाल-चावल, खिचड़ी, तहरी किसी भी डिश के साथ खाई जा सकती है।

सामग्री

हरा धनिया

लहसुन- 4 से 5 क्लोव

हरी मिर्च

जीरा

नमक (सफेद, काला)

नींबू या टमाटर

बूंदी या भुजिया (ऑप्शनल)

विधि

धनिया और मिर्च धोकर काट लें। अब लहसुन को छीलकर धो लें। अगर टमाटर डाल रहे हैं तो इसे भी काट लें। अब जार में धनिया, मिर्च, लहसुन को जार में डाल लें। इसमें सफेद, काला नमक डालें। इसमें टमाटर डाल लें। थोड़ी सी बूंदी या दो चम्मच बेसन भुजिया डाल लें। इसमें जीरा डालें। अगर आप टमाटर नहीं डाल रहे तो पीसने के बाद थोड़ा सा नींबू डालें। फिर ग्राइंड करें। अगर आपको जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। आप चाहें तो टेस्ट को बैलेंस करने के लिए आधी चम्मच चीनी भी मिला सकते हैं।


Next Story