लाइफ स्टाइल

कब्ज को दूर करने का अचूक उपाय है ये फल

Ritisha Jaiswal
26 Jan 2021 10:21 AM IST
कब्ज को दूर करने का अचूक उपाय है ये फल
x
चीकू एक ऐसा फल है, जो ऊपर से देखने में भले ही खुरदुरा लगता है, लेकिन यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चीकू एक ऐसा फल है, जो ऊपर से देखने में भले ही खुरदुरा लगता है, लेकिन यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वैसे तो सबसे पहले इसकी खेती मेक्सिको में की गई थी, लेकिन अब भारत के महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी इसकी खेती होती है। इस फल में विटामिन-बी, सी, ई और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये ऐसे पोषक तत्व हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं चीकू के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

इम्यूनिटीको करता है मजबूत
चीकू को इम्यूनिटी बढ़ाने वाला फल माना जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक, इसमें मौजूद विटामिन और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर का तरह-तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
वजन कम करने में है सहायक
चीकू को वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसलिए इसके सेवन से ऐसा लगता है जैसे जल्दी ही पेट भर गया, अब आप कुछ नहीं खा सकते हैं। अगर आप भी वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो चीकू का सेवन जरूर करें।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
चीकू में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। दरअसल, उम्र के साथ हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में चीकू का सेवन काफी फायदा पहुंचा सकता है।
कब्ज को दूर करने का अचूक उपाय है यह फल
आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसे में वो चीकू का सेवन कर सकते हैं। इस फल को कब्ज को दूर करने का अचूक उपाय माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और साथ ही इसमें विरेचक का भी गुण पाया जाता है। यही वो गुण हैं, जिनके कारण चीकू कब्ज को दूर भगाता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।


Next Story