- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ये फल सेहत के लिए है...

x
ये फल सेहत के लिए है वरदान, जानिए फायदे सर्दियों के मौसम में हमे फल खाने से पहले सोचना पड़ता है कि कौन सा फल खाना हमारी सेहत के लिए जरूरी है।क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हम गलत फल खा लेते हैं। जिससे हमारे शरीर को नुकसान पहुचने की संभावना हो जाती है। काफी फल ऐसे भी होते हैं जिनको सिर्फ गर्मियों के दिनों में ही खाया जाता है। कीवी के बारे में तो आ सभी ने सुना ही होगा साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
इस फल का सेवन आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं इतना ही नहीं इसका सेवन करने से हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। जैसे कि आप जानते ही है इन दिनों में कोरोना काल का कहर काफी बढ़ चुका है।ऐसी स्थिति में हर कोई वायरस से बचना चहता है।कीवी फल सेहत के लिए अधिक लाभकारी है।इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।कीवी न केवल देखने में अच्छा है बल्कि खाने में काफी टेस्टी लगता है।
इसका सेवन करने से शरीर में हर प्रकार की बीमारियां दूर रहती हैं। कीवी फल में भरपूर मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है साथ ही इसमें कैलोरी कम पाई जाती है जिसके कारण लोगों को यह फल पसंद आता है। यह शरीर को फिट रखने में मदद करता है। कई डॉक्टरों का कहना है कि कीवी फल में केले से अधिक मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। जिससे हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है।
ब्लड प्रेशर की बीमारियां
यदि आप लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो कीवी फल के बारे में तो आपने जरूर सुना ही होगा, साथ ही देखा भी होगा। क्या आप ने कभी सोचा है कि यह ब्लड प्रेशर की बीमारी में कितना फायदेमंद होता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या आसानी से दूर हो सकती है।
पेट संबंधी बीमारियां
जिन व्यक्तियों को पेट संबंधी परेशानियां हैं उन लोगों को कीवी फल का प्रयोग जरूर करना चाहिए इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कब्ज जैसे समस्याओं को दूर करने सक्षम है ।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story