लाइफ स्टाइल

आपके इम्यू्न सिस्टम को मजबूत बनाता है यह सुखा मेवा

SANTOSI TANDI
3 Sep 2023 1:31 PM GMT
आपके इम्यू्न सिस्टम को मजबूत बनाता है यह सुखा मेवा
x
बनाता है यह सुखा मेवा
खुबानी या एप्रिकॉट एक बीज फल है। यह फल खाने में थोड़ा मीठा और थोड़ा कड़वा होता है। खुबानी का फल पहाड़ी इलाके जैसे कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसी जगहों पर उगाया जाता है। इसमें वे सभी पोषक तत्व होते हैं जिनसे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। इस फल में कई प्रकार के विटामन्स और फाइबर होते हैं। खुबानी के बीज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। खुबानी के अनेकों लाभ हैं। खुबानी को न सिर्फ फल के रूप में बल्कि खुबानी के बीज भी इम्यू्न सिस्टम मजबूत करने में सहायक होते हैं। ख़ुबानी (Apricoti) को अन्य फलो की तरह केवल ताजा ही नहीं खाया जाता हैं, बल्कि इसे सुखाकर इसे सूखे मेवो की तरह भी खाया जाता हैं। सूखे मेवे की तरह खायी जाने वाली ख़ुबानी को सुखी ख़ुबानी के नाम से जाना जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं खुबानी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में, तो आइये जानते हैं।
आँखों के लिए :
खुबानी यानी एप्रिकॉट में विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है। और हम जानते हैं कि विटामिन ए आंखों के लिए कितना फायदेमंद होता है। सिर्फ़ 1 कप कटी हुई खूबानी को खा कर 60% तक विटामिन ए की कमी को पूरा किया जा सकता हैं। साथ ही उम्र बढ़ने के साथ आँखों में होने वाली कई प्रकार की बीमारी, आँखों का सुखापन, आँखो में पानी आने की समस्या को दूर किया जा सकता हैं।
हड्डियों को स्वस्थ :
खुबानी के फायदे में एक फायदा यह हैं कि खुबानी का सेवन करने से हमारी हड्डियां स्वस्थ होती है। क्योंकि खुबानी में खनिजों की महत्वपूर्ण मात्रा मौजूद होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस, तांबा, मैगनीज, लोह आदि हड्डियों के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाते हैं।
पाचन स्वास्थ में सुधार :
खुबानी फाइबरयुक्त फल है। इससे पाचन तंत्र ठीक होता है। खुबानी खाने से कब्ज संबंधी समस्या दूर होती है। खुबानी कई पाचन संबंधी विकार और बवासीर रोग दूर करने में भी लाभकारी है। खुबानी फल से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। सूखे खुबानी पेट के लिए लाभकारी हैं।
* दिल का ख्याल :
अगर आप दिल की किसी समस्या से पीड़ित हैं तो आपको खुबानी ज़रूर खाना चाहिए। क्योंकि खुबानी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स जैसे कैरोटीनोइड और फ्लेवोनोइड मौज़ूद होते हैं, जो कोलेस्टरॉल की मात्रा को कम करते हैं। साथ ही खुबानी में बहुत सारे अलग-अलग तरह के न्यूट्रियेंट्स भी मौज़ूद होते हैं जो मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियो को दूर रखते हैं।
* कैंसर से बचाएं :
खुबानी के फल के साथ साथ खुबानी के बीज भी बहुत गुणकारी होते हैं। खुबानी के बीजों में कैंसर रोधी गुण मौजूद होते हैं। शोधों में यह साबित हो चुका है कि खुबानी के बीज में पाया जाने वाला विटामिन बी 17 सामान्य कोशिकाओं की रक्षा करता है और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।
* त्वचा सौंदर्य में बढ़ावा :
इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है। कील, मुंहासे, त्वचा संक्रमण इत्यादि खुबानी के सेवन से दूर हो सकते है। इतना ही नहीं वर्तमान में उघोग जगत में खुबानी का प्रयोग करके सौंदर्य उत्पाद भी बनाए जा रहे हैं।
* एनिमिया से बचाए :
अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है या भविष्य में खून की कमी ना हो तो इसके लिए आपको एप्रिकॉट यानी खुबानी का सेवन करना चाहिए। खूबानी में एक ऐसा आयरन पाया जाता हैं जो शरीर में धीरे-धीरे सोखा जाता है। इससे वे लंबे समय तक बॉडी में बना रहता हैं।
Next Story