- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अनियमित पीरियड्स में...

x
अदरक में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं,
कामकाजी महिलाएं (Working Women) अपनी सेहत (Health) का ख्याल नहीं रख पाती। जिसकी वजह से उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि महिलायें अपनी डाइट (Diet) और खानपान का ठीक से ख्याल नहीं रखतीं तो हर महीने होने वाले पीरिड्स अनियमित हो जाते हैं। दरअसल पीरियड्स यदि सही समय पर न आएं तो सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है और तनाव भी बढ़ जाता है। आज हम उन महिलाओं को जो इस परेशानी का सामना कर रही हैं बताते हैं कि अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से आपको आराम मिल सकता है। तो आइये जानते हैं कि डाइट में क्या शामिल करें।
अदरक की चाय
अदरक में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। दरअसल अदरक में जिंजोरा नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो सूजन को दूर करने का काम करता है। बता दें की महिलाओं को रोजाना एक या दो कप अदरक की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पीरियड्स की प्रॉब्लम में राहत मिलती है और वो रेगुलर होते हैं। साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।
गुड़
गुड़ वैसे तो हर किसी के लिए अच्छा होता है। क्योंकि इसमें सोडियम और पोटेशियम मपुजूद होता है। जो सेहत के लिए जरूरी होता है। लेकिन महिलाओं के लिए तो गुड़ का नियमित सेवन किसी वरदान से कम नहीं होता। जो महिलाएं रेगुलर पीरियड्स न आने की समस्या से जूझन रही हैं उनको तो रोज गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है, जो आपके पीरियड्स की समस्या को दूर करने का काम बखूबी करता है।
मेथी पानी
मेथी पानी को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसके सेवन से न केवल वेट लॉस होता है बल्कि महिलाओं की पीरियड्स की समस्या भी दूर होती है। इसलिए रोजाना सुबह उठते ही मेथी पानी को पीने से बहुत लाभ मिलता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story