लाइफ स्टाइल

करिश्मा कपूर को 49 की उम्र में भी फिट रखता है यह डाइट प्लान

SANTOSI TANDI
20 Jun 2023 8:42 AM GMT
करिश्मा कपूर को 49 की उम्र में भी फिट रखता है यह डाइट प्लान
x
करिश्मा कपूर को 49 की उम्र में भी फिट
करिश्मा कपूर 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। आजकल वह फिल्मों में भले ही कम एक्टिव हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। करिश्मा कपूर कुछ ही दिनों में 50 साल की होने वाली हैं लेकिन अपनी स्किन, फिगर और परफेक्ट फिटनेस से वह उम्र को मात दे रही हैं। करिश्मा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता है। इसके पीछे करिश्मा की हेल्दी डाइट और वर्कआउट रूटीन है, जिसके बारे में वह अक्सर इंटरव्यूज के दौरान बात करती हुई दिखाई देती हैं। करिश्मा कपूर हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं। वह अक्सर फिटनेस के जुड़े वीडियोज भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आइए जानते हैं उनके हेल्दी डाइट प्लान के बारे में।
करिश्मा कपूर का हेल्दी डाइट प्लान
करिश्मा कपूर ने अपने डाइट प्लान के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह बैलेंस डाइट को फॉलो करती हैं। वह अपनी डाइट से कार्ब्स या किसी भी फूड को पूरी तरह से स्किप नहीं करती हैं बल्कि मिली-जुली बैलेंस और हेल्दी डाइट लेती हैं। करिश्मा की मानें तो किसी भी फूड ग्रुप को अपनी प्लेट से पूरी तरह गायब नहीं करना चाहिए। डाइट में सब कुछ लेना चाहिए लेकिन पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखना चाहिए। वह ब्रेकफास्ट में अंडा और टोस्ट, वहीं लंच में सादा दाल-चावल, रोटी-सब्जी लेना पसंद करती हैं। वह हर दो घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाती हैं। करिश्मा को सी फूड बहुत पसंद है। वहीं वह रोजाना एक फ्रूट खाने की सलाह देती हैं। वह इंडियन फूड को सबसे बेहतर मानती हैं और इसे ही प्रेफर करती हैं। कभी-कभी करिश्मा कपूर, अपनी डाइट में इटैलियन भी शामिल करती हैं। केला, कीवी, आम और बेरीज उनके पसंदीदा फल हैं। करिश्मा, लौकी को गुणों की खान मानती हैं और इसे डाइट में जरूर लेती हैं।
डाइट में रखें इन बातों का ख्याल
वैसे करिश्मा अपनी डाइट में घी नहीं लेती हैं लेकिन उनकी मानें तो घी हेल्दी ऑप्शन है। वह दिन में एक ब्लैक कॉफी लेती हैं। करिश्मा रागी, बाजरा और अलग-अलग आटे से बनी रोटियां खाना पसंद करती हैं। करिश्मा कपूर
(करिश्मा कपूर के ट्रेंडी लुक्स) रोजाना पेट भरकर हेल्दी खाना खाती हैं। वह चीट डेज भी विश्वास नहीं रखती हैं। उनकी मानें तो किसी को भी वेट लॉस या हेल्दी रहने के लिए खुद को भूखा नहीं रखना चाहिए। आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए लेकिन पेट भरकर खाना चाहिए। करिश्मा डिनर लगभग 7-8 बजे के बीच में कर लेती हैं। वह डिनर को सोने के समय में लगभग 2 घंटे का अंतर रखती हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story