लाइफ स्टाइल

इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद हैं यह स्वादिष्ट ब्रोकली सूप

Kiran
28 July 2023 3:16 PM GMT
इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद हैं यह स्वादिष्ट ब्रोकली सूप
x
आवश्यक सामग्री
ब्रोकली - 250 ग्राम
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन - 2 कली (बारीक कटा हुआ)
मिक्स्ड हर्ब - 1/4 चम्मच
जायफल पाउडर - 1 चुटकी
वेजिटेबल स्टॉक - 2 कप
दूध फुल क्रीम - 2 कप
मैदा - 2 चम्मच
मक्खन - 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले ब्रोकली को छोटे टुकड़ों में काट लें और अच्छे से धो लें। एक बर्तन में दो कप पानी और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें। अब उसमें कटे हुए ब्रोकली को डाल दें। 30 सेकंड बाद ब्रोकली को पानी से बाहर निकाल लें। दूसरी तरफ गैस जला कर एक बर्तन गरम होने के लिए रख दें, उसमें मक्खन डालें और उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें। गोल्डन ब्राउन होने तक इसे भुनतें रहे। इसके बाद मैदा डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनते रहें। अब मुलायम हो चुका ब्रोकली इसमें डालें और मिलाकर चलाते रहें। 2 मिनट बाद पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और अच्छे से चला कर ढक दें।
अब इसे पकने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट में यह मिश्रण तैयार हो जाएगा। दूसरी तरफ दूध गरम करें। जब सूप का मिश्रण गुनगुना हो जाए, तब इसे मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को दूसरे बर्तन में खाली कर लें। इसके बाद सूप के इस मिश्रण में गरम दूध मिलाएं और अच्छे से चलाएं। अब बर्तन को गैस पर धीमी आंच करके रखें। इसके बाद इस सूप में मिक्स हर्ब्स डालें। जब सूप गरम हो जाए तब इसमें नमक डालें और इसके बाद काली मिर्च और जायफल पाउडर डालकर चलाएं। ब्रोकली सूप बनकर तैयार हो चुका है, जिसे सूप बाउल में डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
Next Story