लाइफ स्टाइल

घर के लुक में चार चांद लगाएंगे ये आकर्षक मुख्य द्वार, बढ़ेगी आपकी शान

Mohammed Raziq
25 Aug 2023 4:08 PM IST
घर के लुक में चार चांद लगाएंगे ये आकर्षक मुख्य द्वार, बढ़ेगी आपकी शान
x
, बढ़ेगी आपकी शान
मेन डोर हर घर का केन्द्र बिंदु होता है। घर आने वाले मेहमान सबसे पहले इसे ही देखते हैं। जो लोग दरवाजे तक सीमित रहते हैं, उनके ज़हन में तो केवल आपके घर का दरवाजा ही आपके घर की इमेज बनाता है। आतंरिक सज्जाकार प्रवेश द्वार के लिए लोकप्रिय लकड़ी पाइन, देवदार, अखरोट, सुरुचिपूर्ण महोगनी और चेरी का इस्तेमाल करते हैं जिन्हे सदृढ़ बनाने के लिए लोहे के फ्रेम का भी इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन आजकल ग्लास, लेज़र टेक्नालोजी आदि भी दरवाजे बनाने के काम मे ली जाती है। अगर आप अपना नया घर बनाने जा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे खास दरवाजों की जानकारी देगें जिनसे आप अपने घर के लुक में चार चांद लगा सकते हैं...
वार्म वुड पैनल
घर का एक्सटीरियर न्यूट्रल है तो वार्म वुड पैनल वाला दरवाजा लगा सकते हैं। दरवाजे पर लगे ब्लैक पैनल्स ही उसे सजाने के काम आते हैं।
नेचुरल वुड
बोल्ड इफेक्ट देने के लिए नेचुरल वुड का दरवाजा लगाया जाता है। इस पर टेक्स्चर दिखाई देता है। लोहे का हैंडल ज्यादा लम्बा होना चाहिए, ताकि वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचें।
शेवरान वुड
अगर आप ट्रेडिशनल आड़े प्लैंक्स से बोर हो गए हैं तो शेवराॅन वुड प्लैंक दरवाजे आपके घर को नया लुक देने में मदद करेंगे। फियरी आॅरेंज शेड सफेद एक्सटीरियर के साथ परफेक्ट मैच साबित हो सकता है।
लेज़र काव्र्ड डोर
लेज़र काव्र्ड डोर घरवालों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर देता है। इसके फे्रम पर बनें प्रिंट़स घर के एक्सटीरियर पर प्रभाव डालते हैं।
स्मार्ट डोर
स्मार्ट डोर मजबूती और स्टाइल की वजह से खूब सराहे जाते हैं। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इनमे कीलेस एंट्री भी होती है। जिसमें खास लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है।
Next Story