लाइफ स्टाइल

स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस है ओडिशा की यह अद्भुत जगह

SANTOSI TANDI
10 Oct 2023 7:09 AM GMT
स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस है ओडिशा की यह अद्भुत जगह
x
नाम से फेमस है ओडिशा की यह अद्भुत जगह
ओडिशा भारत का एक खूबसूरत राज्य होने के साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यह राज्य अपने अद्भुत समुद्री तट, दर्शनीय और विश्व प्रसिद्ध मंदिर, झील और ऐतिहासिक तथ्यों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
ओडिशा में आज भी ऐसी कई अद्भुत और अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जो सैलानियों की नजर से बची हुई हैं। इन्हीं अनदेखी जगहों से कोरापुट एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको कोरापुट की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी एक बार परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ जरूर घूमने जाना चाहेंगे।
ओडिशा का कोरापुट क्यों फेमस है
कोरापुट में घूमने की जगहों के बारे में जानने से पहले इस जगह की खासियत के बारे में जान लेते हैं। कोरापुट ओडिशा की हसीन पहाड़ियों में बहा हुआ है। यहां के हरे-भरे घास के मैदान, घने जंगल, खूबसूरत झरने और कुछ बेहतरीन घाटियां सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं।
कोरापुट करीब 8 हजार से भी अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह खूबसूरत जगह बंगाल की खाड़ी से काफी करीब है। इसलिए यहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
कोरापुट में घूमने की जगहें
कोरापुट में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।
देवमाली
कोरापुट में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह की बात होती है, तो सबसे पहले देवमाली का नाम जरूर शामिल रहता है। कहा जाता है कि देवमाली कोरापुट जिले की सबसे ऊंची चोटी है। इस चोटी की ऊंचाई करीब 6 हजार फीट है। (ओडिशा में घूमने की जगहें)
एक ऊंची के रूप में फेमस देवमाली सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। इस चोटी से एक एक से एक बेहतरीन और दिल को खुश कर देने वाले नजारे देखने का मौका मिलता है। कहा जाता है कि बारिश के समय देवमाली के हसीन पहाड़ बादलों से ढक जाते हैं। सर्दियों में यहां घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।
डुडुमा वॉटरफॉल
डुडुमा वॉटरफॉल कोरापुट के साथ-साथ पूरे ओडिशा के लिए एक बेहद ही खूबसूरत और चर्चित पर्यटन स्थल है। यह खूबसूरत वॉटरफॉल ओडिशा का तीसरा सबसे बड़ा वॉटरफॉल माना जाता है।
डुडुमा वॉटरफॉल में जब 500 से अधिक फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो नजारा सिर्फ और सिर्फ निहारने का ही मन करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास मौजूद हरियाली भी सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। आपको बता दें कि डुडुमा वॉटरफॉल आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले की सीमा पर स्थित है। (पुरी से भी खूबसूरत है ओडिशा की यह जगह)
ट्राइबल म्यूजियम करापुट
आपको बता दें कि कोरापुट जनजातीय लोगों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। यहां आपको कई जनजातीय समुदाय के लोग मिल जाएंगे। इसलिए कोरापुट में एक भव्य ट्राइबल म्यूजियम का भी निर्माण किया गया है।
ट्राइबल म्यूजियम कोरापुट की जनजातीय संस्कृति और विरासत का प्रतीक माना जाता है। इस म्यूजियम में हथियार, उपकरण, कपड़े, आभूषण और स्थानीय आदिवासी लोगों की लकड़ी के उत्पादों का संग्रह मौजूद हैं।
कोरापुट में घूमने की अन्य जगहें
कोरापुट में ऐसी अन्य कई बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए आप कोलाब बांध, बॉटनिकल गार्डन, ब्रिटिश सिंहासन, रानी दुदुमा झरना, पुंजिसिल झरना और साबर श्रीक्षेत्र जगन्नाथ मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Next Story