लाइफ स्टाइल

खूबसूरती की मिसाल है महाराष्ट्र में छिपी हुई यह अद्भुत जगह

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 7:03 AM GMT
खूबसूरती की मिसाल है महाराष्ट्र में छिपी हुई यह अद्भुत जगह
x
हुई यह अद्भुत जगह
महाराष्ट्र देश का एक ऐसा राज्य है जो अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक और मनमोहक जगहों के लिए विश्व भर में फेमस है। महाराष्ट्र में स्थित गेटवे ऑफ़ इंडिया, लोनावला, खंडाला, महाबलेश्वर और पंचगनी जैसे बेहतरीन डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
लेकिन इन चर्चित जगहों के अलावा महाराष्ट्र में कुछ ऐसी छिपी हुई जगहें मौजूद हैं, जहां एक बार घूमने के बाद पर्यटक हिमाचल या उतराखंड को भी भूल सकता है। श्रीवर्धन भी महाराष्ट्र का एक छिपा हुआ खजाना है।
इस आर्टिकल में हम आपको अरब सागर के तट पर स्थित श्रीवर्धन की कुछ ऐसी हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार घूमने के बाद विदेश घूमना भूल जाएंगे।
श्रीवर्धन बीच
श्रीवर्धन में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले श्रीवर्धन बीच का नाम जरूर लिया जाता है। अरब सागर के तट पर स्थित श्रीवर्धन बीच खूबसूरती के मामले में मालदीव या थाईलैंड से कम नहीं है।
सफेद रेत और बहते नीले पानी का अद्भुत नजारा देखने के बाद आप भी कुछ समय के लिए मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। समुद्र तट के किनारे आप सुकून से पार्टनर या दोस्त के साथ समय बिता सकते हैं। श्रीवर्धन बीच से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं।
पेशवे स्मारक
श्रीवर्धन में मौजदू पेशवे के प्रसिद्ध स्मारक है। कहा जाता है कि इसका निर्माण प्रथम पेशवा विश्वनाथ भट्ट की जन्मस्थली कर किया गया है। समुद्र तट के किनारे होने चलते यहां सैलानी भी भारी संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं। सुबह और शाम के समय पेशवे स्मारक के आसपास से खूबसूरत नज़ारा देखने का एक अलग ही मजा होता है। (मुंबई के आसपास घूमने की जगहें)
लक्ष्मी नारायण मंदिर
अगर आप श्रीवर्धन घूमने जा रहे हैं और सफर में किसी प्राचीन और धार्मिक स्थल का भ्रमण करना चाहते हैं, तो फिर आपको लक्ष्मी नारायण मंदिर जरूर पहुंचना चाहिए।
लक्ष्मी नारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर करीब 200 साल प्राचीन है। मंदिर में स्थित विष्णु जी की मूर्ति पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। समुद्र तट के किनारे स्थित इस मंदिर से समुद्र के नीले पानी को निहार सकते हैं।
वेलस बीच
वेलस बीच श्रीवर्धन के लिए ही नहीं बल्कि, पूरे महाराष्ट्र के लिए एक फेमस समुद्र तट है। सफेद रेत, नीले पानी और बीच के किनारे-किनारे मौजूद नारियल के पेड़ इस बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
वेलस बीच सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए भी काफी फेमस है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां हर वीकेंड कई परिवार पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप सुकून का पल बिता सकते हैं। (लोटस वैली)
श्रीवर्धन में घूमने की अन्य जगहें
श्रीवर्धन के आसपास ऐसी अन्य कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। श्रीवर्धन से कुछ ही दूरी पर मौजूद दिवेगर बीच और हरीरेश्वर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीवर्धन में सुपारी की खेती बहुत होती है। यहां आप सुपारी की खेत में भी घूम सकते हैं।
श्रीवर्धन कैसे पहुंचें
श्रीवर्धन पहुंचना बहुत आसान है। सबसे पास में मानगांव रेलवे स्टेशन है। मानगांव रेलवे स्टेशन से टैक्सी या कैब लेकर आसानी से श्रीवर्धन पहुंच सकते हैं। मानगांव रेलवे स्टेशन से श्रीवर्धन की दूरी करीब 24 किमी है। इसके अलावा सबसे पास में मुंबई एयरपोर्ट है। मुंबई एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब लेकर श्रीवर्धन पहुंच सकते हैं। मुंबई एयरपोर्ट से श्रीवर्धन की दूरी लगभग 134 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story