लाइफ स्टाइल

ऑनस्क्रीन मां के रोल में खूब तारीफ बटोर चुकी हैं ये एक्ट्रेस

SANTOSI TANDI
11 Jun 2023 9:24 AM GMT
ऑनस्क्रीन मां के रोल में खूब तारीफ बटोर चुकी हैं ये एक्ट्रेस
x
तारीफ बटोर चुकी हैं ये एक्ट्रेस
जब भी हम किसी फिल्म की बात करते हैं तो अमूमन लोग उसकी मेन लीड मसलन हीरो या हीरोइन के बारे में ही बात करते हैं। जबकि एक फिल्म की कहानी को गढ़ने और उसे परदे पर सफलतापूर्वक निभाने के लिए अन्य कई किरदारों की भी जरूरत पड़ती है। इन्हीं में से एक है मां। मां का रोल निभाने के लिए जल्दी से कोई एक्ट्रेस राजी नहीं होती है। लेकिन वास्तव में ऐसी कई अदाकराएं हैं, जिन्होंने मां का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
अधिकतर फिल्मों में भले ही मां के किरदार को नजरअंदाज कर दिया गया हो, लेकिन ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें मां फिल्म की मुख्य पात्र रही है और मां की महानता और मातृत्व को समर्पित गीत भी रहे हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही मां के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इस रोल में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है-
रीमा लागू
who is reema lagooरीमा लागू 90 के दशक के दौरान बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन मांओं में से एक थी। आशिकी से लेकर मैंने प्यार किया, कुछ कुछ होता है तक, हर फिल्म में रीमाजी ने एक मां की भूमिका के साथ हमेशा ही न्याय किया। वह जिस भी फिल्म में मां के रोल में नजर आतीं, लोग उनकी एक्टिंग को भरपूर प्यार देते। हालांकि, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं जैसी राजश्री फिल्मों में नजर आने के बाद उनके करियर को काफी लाभ हुआ।
निरूपा राय
जब ऑनस्क्रीन मां की बात हो और उसमें निरूपा राय का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। वह बॉलीवुड की ऑल टाइम फेवरेट ऑनस्क्रीन मां हैं। एक दशक से अधिक समय तक वह कई फिल्मों में मां की भूमिका में दिखाई दी थीं। बॉलीवुड में जब भी लोग ऑनस्क्रीन मांओं की बात करते हैं तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में निरूपा रॉय की ही छवि आती है। उन्होंने ’अमर अकबर एंथनी’, ’दीवार’ और ’सुहाग’ फिल्मों में अपने अभिनय की एक अलग ही छाप छोड़ी थी।
इसे भी पढ़ें:एक ही एक्टर की मां और प्रेमिका का रोल अदा कर चुकी हैं यह अदाकाराएं
नरगिस
who is nargis
नरगिस जब परदे पर मां की भूमिका में नजर आईं तो उनकी फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मदर इंडिया ऑस्कर में पहुंचने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म में नरगिस ने एक गांव की मां की भूमिका निभाई जो अपने पति के जाने के बाद अपने बच्चों को पालती है। सूखे की स्थिति स ेलेकर आर्थिक संकट और बलात्कार के प्रयासों तक सभी बाधाओं से लड़ते हुए, वह अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश करती है। मदर इंडिया में नरगिस के प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ भूमिका के रूप में देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें:Nargis Dutt Birth Anniversary: नरगिस ने राजकपूर के प्‍यार में किए थे ये 3 काम
जया बच्चन
जया बच्चन ने भी परदे पर मां की भूमिका को बखूबी निभाया था। जब जया बच्चन करण जौहर की फिल्म ’कभी खुशी कभी गम’ में नजर आईं तो दर्शकों ने उन्हें काफी सराहा। उनके ऑनस्क्रीन बेटे शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी कई दिलों को छू जाती है। इतना ही नहीं, उन्होंने कल हो ना हो में प्रीति जिंटा की मॉम की भूमिका निभाई और एक शानदार प्रदर्शन दिया।
फरीदा जलाल
फरीदा जलाल को लोग हमेशा ही एक मुस्कराती रहने वाली मां की भूमिका के लिए याद करते हैं। उन्होंने ’कुछ कुछ होता है’, और ’दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story