लाइफ स्टाइल

घनी पलकें बनाती हैं आंखों को सुंदर, इन 10 उपायों से होगी इनकी ग्रोथ

SANTOSI TANDI
26 Jun 2023 1:24 PM GMT
घनी पलकें बनाती हैं आंखों को सुंदर, इन 10 उपायों से होगी इनकी ग्रोथ
x
घनी पलकें बनाती हैं आंखों को सुंदर
आंखों की सुंदरता को बढ़ाने में पलकें या आईलैशेस अहम रोल अदा करती है। घने और लंबे आईलैशेस चेहरे का नूर बढ़ा देती हैं। आजकल महिलाएं आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप में नकली आईलैशेज का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन रोजाना ऐसा करना मुमकिन नहीं होता है। कई महिलाएं सिर्फ इस सोच के कारण नकली आईलैशेज को काम में लेती हैं कि इन्हें बढ़ाया नहीं का सकता हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। पलकों की अच्छे से देखरेख करने से उन्हें कुदरती तौर पर बढ़ाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से पलकों की ग्रोथ आसानी से की जा सकती हैं और आंखों को सुंदर बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
ग्रीन टी
पब मेड सेंट्रल द्वारा प्रकाशित एक डेटा के अनुसार ग्रीन टी पॉलीफेनॉल का एक अच्छा स्रोत होता है। यह कंपाउंड हेयर ग्रोथ में मदद करता है। वहीं आपके आईलैशेस को घना और लंबा बनाए रखता है। उचित परिणाम के लिए नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करें। वहीं रात को सोने से पहले ठंडी ग्रीन टी को उंगलियों की मदद से अपने ऊपर और नीचे दोनों आईलैशेस पर लगा लें।
निम्बू का छिलका
एक निम्बू का छिलका लें और उसे छोटे छोटे हिस्सों में काट लें, उसके बाद इन छिलकों को जैतून या अरंडी के आधा कटोरी तेल में डालें और दो से तीन दिन तक इसे ढक कर रख दें। उसके बाद इसे मस्कारा लगाने वाले ब्रश की मदद से रोजाना रात को सोने से पहले पलकों पर लगाएं। और सुबह उठकर आँखों को ठन्डे पानी से धो लें।
अरंडी का तेल
अरंडी के तेल में फैटी एसिड होता है जो पलकों को लम्बा और घना बनाने में मदद करता है। सबसे पहले अरंडी के तेल के तेल के साथ किसी भी तेल को मिला लें। फिर इस तेल के मिश्रण को आंखों की पलकों पर मस्कारा स्टिक से अच्छे से लगाएं। लगाने के बाद तेल को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। अरंडी के तेल के अलावा आप कोई भी दूसरा आवश्यक तेल ले सकते हैं। जैसे जैतून का तेल, बादाम का तेल, ऑर्गन का तेल, नारियल का तेल और जोजोबा का तेल। रोज़ाना इस उपाय को रात को सोने से पहले आजमाएं। इस तरह आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपकी पलके घनी और लम्बी होने लगी हैं।
मेथी दाना
बालों के झडऩे से रोकने के लिए मेथी के दानों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आइब्रो को घना करने के लिए थोडे से मेथी दाने रात को पानी में भिगों लें। सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें और इसमें एक बूंद नारियल के तेल की डालकर मिक्स कर लें। इस पैक को रात को सोने से पहले आइब्रो पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
विटामिन-ई कैप्सूल
विटामिन-ई में टोकोट्रिनॉल कंपाउंड होता है, जो बालों की संख्या को बढ़ाने और एलोपेशिया की समस्या से राहत दिला सकता है। विटामिन-ई कैप्सूल में एक पिन से छेद करें। अब इसका तेल निकालकर साफ उंगलियों से अपनी पलकों पर लगा लें। इस तेल को तीन-चार घंटे या पूरी रात पलकों पर लगा रहने दें। फिर सुबह साफ पानी से आंखों को धो लें। बेहतर परिणाम के लिए रोज आंखों पर विटामिन-ई कैप्सूल का तेल लगा सकते हैं।
अंडा
अंडे की जर्दी यानी की अंडे का थोड़ा सा पीला भाग लें, उसके बाद उसमे थोड़ा ग्लिसरीन मिलाएं। अब इन दोनों को जब तक मिक्स करें जब तक की यह एक क्रीमी मिक्सचर न बन जाये। उसके बाद रुई की मदद से इसे पलकों पर लगाएं फिर आँखों से पंद्रह से बीस मिनट तक बंद करें और लेट जाएँ। फिर पानी की मदद से अच्छे से आँखों को साफ़ कर लें। यह तरीका भी पलकों को खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है।
पैट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली आईलीड्स को मॉइश्चराइज करती है। वहीं इसका नियमित इस्तेमाल एक सीमित समय में आपके आईलैशेस को लंबा और घना बना सकता है। यह आईलैशेस के आसपास के स्किन एरिया को हाइड्रेटेड रखती है। उचित परिणाम के लिए रात को सोने से पहले कॉटन पैड में पेट्रोलियम जेली लेकर आईलैशेस के आसपास के एरिया और आईलैशेस पर अप्लाई करें।
शिया बटर
इसमें विटामिन ए और विटामिन ई मौजूद होता है। ये पलकों और पलकों की रोम को पोषित करता है जिससे बाल बढ़ना शुरू हो जाते हैं। सबसे पहले शिया बटर की कुछ मात्रा अपनी उँगलियों पर लें और फिर इसे दूसरे हाथ की उंगिलयों पर भी रगड़ लें। अब उँगलियों को पलकों पर लगाएं। लगाने के बाद इसे रातभर के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। शिया बटर को रोज़ाना रात को लगाएं।
इसके लिए आपको चाहिये होगा टी ट्री तेल की 2-3 बूंदें, और अपना सामान्य तौर पे उपयोग करने जाने वाला तेल। इन दोनों को मिलाएं और इससे अपनी भौहें मालिश करें। इसे रात भर के लिए छोड़ दें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए हर रात इसे दोहराएं।
नारियल दूध
बाजार से नारियल दूध आपको आसानी से मिल जाता है लेकिन ध्यान रखें की अच्छी क़्वालिटी का नारियल दूध लाएं। उसके बाद नारियल दूध में रुई को भिगोएं, और इसे पलकों पर लगाएं। दस मिनट तक इसे आँखों पर ही रहने दें, उसके बाद आँखों को पानी से साफ़ कर दें।
Next Story