लाइफ स्टाइल

इन राशियों के पास होती है अनोखी शक्ति, पहले ही हो जाता है किसी अनहोनी का अंदेशा

Neha Dani
5 July 2022 9:10 AM GMT
इन राशियों के पास होती है अनोखी शक्ति, पहले ही हो जाता है किसी अनहोनी का अंदेशा
x
छोटी-बड़ी चीज़ की जानकारी रखते हैं जो उन्हें किसी भी खतरे को भांपने में मदद करता है।

हर राशि अपने आप में ख़ास है। राशियों के अनुसार लोगों में कुछ विशेष खूबियां भी होती हैं। आपने अपने आसपास ऐसे लोगों की मौजूदगी जरूर दर्ज की होगी जो किसी खतरे या बुरी खबर के बारे में पूर्वाभास महसूस करने लगते हैं। इस तरह कि क्वालिटी केवल तीन राशियों के पास ही है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं ऐसी कौन कौन सी राशियां हैं जिन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा पहले ही हो जाता है।


कर्क राशि:
यह राशि बहुत संवेदनशील होती है। ये इतने ज्यादा इमोशनल होते हैं कि छोटी-छोटी बातों पर इन्हें रोना आ जाता है। ये अपने आसपास के वातावरण के साथ काफी जुड़े रहते हैं। अगर इनके पास कोई बुरी खबर लेकर आता है तो हो सकता है कि उनके बताने से पहले ही उस अनहोनी का एहसास उन्हें हो जाये। इसे सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य, मगर इनके पास ये गुण है कि ये बातचीत शुरू होने से पहले ही सामने वाले की भावनाओं को महसूस कर लेते हैं।

वृश्चिक राशि:
जब किसी बुरी खबर को पहले ही भांप लेने की बात आती है तो वृश्चिक राशि के जातकों का राडार भी एक्टिव तरीके से काम करता है। इस राशि के लोगों को मुर्ख बनाना मुश्किल है। इन्हें अपने आसपास के माहौल के बारे में पूरी जानकारी रहती है। ये हर बात की सच्चाई जानना पसंद करते हैं। इन्हें अगर किसी बुरी खबर के बारे में बताया भी न जाए तब भी ये उस खबर की तह तक पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

मीन राशि:
इस राशि के लोगों की पर्सनालिटी काफी अद्भुत मानी जाती है। इस राशि का कारक ग्रह नेपच्यून है जो उनकी कल्पना और अवचेतन मन को नियंत्रित करता है। हर तरह की चुनौती को वो महसूस कर लेते हैं। वो अपने आसपास के परिवेश से जुड़ना बखूबी जानते हैं। लोग समझते हैं कि वो अपना ज्यादातर समय वास्तविकता से दूर अपनी कल्पना में बिताते हैं, मगर ऐसा नहीं है। वो हर छोटी-बड़ी चीज़ की जानकारी रखते हैं जो उन्हें किसी भी खतरे को भांपने में मदद करता है।


Next Story