लाइफ स्टाइल

पानी भरने के लिए इन बर्तनों का किया जाता था इस्तेमाल, जानिए इनके बारे में

SANTOSI TANDI
10 Jun 2023 12:26 PM GMT
पानी भरने के लिए इन बर्तनों का किया जाता था इस्तेमाल, जानिए इनके बारे में
x
पानी भरने के लिए इन बर्तनों
आधुनिक समय में पीने के पानी को वाटर प्यूरीफायर या बॉटल में स्टोर करके रखा जाता है। लोग अपनी सहूलियत से RO के नल से पानी भरकर पीना पसंद करते हैं या डाइनिंग और रूम में ले जाने के लिए जग या बॉटल में भरते हैं। अब शहरों में किचन में बहुत ही कम घड़ा, पानी भरने वाला ड्रम या मटकी देखने को मिलती हैं। अभी भी गर्मियों में बहुत-से घरों में मिट्टी की सुराही और मटके में पानी भरकर रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक के बोतल और RO के प्रचलन से पहले पानी भरने के लिए किन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था।
मिट्टी के बर्तन
वैसे तो आयुर्वेद और विज्ञान की मानें तो पानी भरने और पीने के लिए तांबे के बर्तन को सही माना गया है। पुराने समय में जब स्टील और प्लास्टिक के बर्तन नहीं थे, तब पानी भरने और उसे ठंडा करने के लिए मिट्टी से बनी सुराही और मटकी का इस्तेमाल किया जाता है। आज भी गर्मियों में पानी ठंडा करने के लिए गांव में मिट्टी से बनी मटकी का इस्तेमाल किया जाता है। नई मटकी गर्मियों में प्राकृतिक फ्रिज की तरह काम करती है।
कांसे की हांडी
पहले कांसे के बर्तन में भी पानी भरा जाता था। पुराने जमाने में कांसे के बर्तनों (कांसे के बर्तनों की सफाई)का इस्तेमाल खाना बनाने, पानी भरने और खाना खाने में होता था। कांसे के बर्तन में पकाया चावल या दाल लंबे समय तक गर्म रहती हैं। पहले समय में जब लोहे या स्टील जैसे धातु के बर्तन उपलब्ध नहीं थे, तब ज्यादातर घरों में कांसे के बर्तन होते थे।
इसे भी पढ़ें: भारत में मिलते हैं ये अनोखे फल, आपने चखे क्या?
पीतल की हांडी
गांव में आज भी पीतल (पीतल के बर्तनों की सफाई) की हांडी में पानी रखा जाता है। हांडी जिसके बड़े रूप को लोकल भाषा में (छत्तीसगढ़ी) हंडा या हऊंला के नाम से जाना जाता है, इसे पानी भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साधारण बर्तनों की साइज से इसकी साइज काफी बड़ी होती है। सामान्य साइज की पीतल की हांडी में आप 30-40 लीटर तक पानी स्टोर कर सकते हैं।
तांबे की हांडी और भगोनी
सालों से तांबे के बर्तन (तांबे के बर्तनों में पानी पीने के फायदे) का इस्तेमाल पूजा के लिए किया जाता है। भले ही, अब इसके छोटे रूप का उपयोग किया जाता है, लेकिन पहले इसके भगोनी और हांडी के बड़े रूप का उपयोग पानी भरने के लिए किया जाता था। आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार तांबे के बर्तन में रखे पानी के कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं।
इसे भी पढ़ें: मात्र तीन इंग्रेडिएंट्स से बना सकते हैं नारियल बर्फी, नोट करें रेसिपी
आपके घर में पानी किसमें भरकर रखते हैं, हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story