लाइफ स्टाइल

कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक के लिए पहने शॉर्ट कुर्ती के ये ट्रेंडी डिजाइन

SANTOSI TANDI
10 Jun 2023 6:51 AM GMT
कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक
समर सीजन में अगर आप फैशन ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं तो इसके लिए मार्केट में आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने लुक को ध्यान में रखकर पेयर कर सकती हैं। लेकिन कम्फर्टेबल रहने के लिए आपको कुछ ऐसे कपड़ों की जरूरत पड़ेगी, जो दिखने में सिंपल हो और स्टाइलिश भी लगे।
इसके लिए आप शॉर्ट कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। इन्हें आप लेगिंग के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। चाहे तो जींस के ऊपर भी इसे पहना जा सकता है। अगर आपको फिर भी ये लुक अच्छा न लगे तो इसे स्कर्ट के साथ भी पेयर कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कौन सी कुर्ती डिजाइन आपको इस सीजन ट्राई करनी चाहिए।
काफ्तान शॉर्ट कुर्ती
काफ्तान में आपको गाउन, टॉप और लॉन्ग कुर्ते मिल जाएंगे। इस बार आप इस डिजाइन को शॉर्ट कुर्ती में स्टाइल करें। ये दिखने में काफी ट्रेंडी है और पहनने में काफी कम्फर्टेबल। इसके साथ आप जींस, लैगिंग या फिर जेगिंग भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप प्लेन, फ्लोरल या फिर हैंड वर्क प्रिंट भी ले सकती हैं। डिजाइन सारे अच्छे होते हैं बस आपको इन्हें अच्छी एक्सेसरीज और मेकअप के साथ स्टाइल करना होगा।
इसे भी पढ़ें: हैवी ब्रेस्ट की महिलाएं इन स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर दिख सकती हैं कमाल
जियोमेट्रिक पैटर्न शॉर्ट कुर्ती
अगर आपको पसंद है बड़े-बड़े ब्लॉक प्रिंट या फिर जिक-जैक लाइन तो इसके लिए आप जियोमेट्रिक पैटर्न (जियोमेट्रिक पैटर्न कुर्ती) को ट्राई कर सकती हैं। ये कुर्ती आप जींस के साथ पहन सकती हैं। लेकिन शॉर्ट लड़कियों को इस डिजाइन के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस डिजाइन में वो छोटी नजर आती हैं। कुर्ती में आपको डिजाइन और कलर ऑनलाइन मिल जाएंगे। जिसको आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।
लेयर शॉर्ट कुर्ती
कई बार होता है कि लेयर वाले कपड़े पहनने में कंफर्टेबल नहीं होते। लेकिन शॉर्ट कुर्ती के इस डिजाइन को ट्राई करके आप ये नहीं कहेंगी। क्योंकि ये डिजाइन बहुत कम देखने को मिलते हैं, साथ ही पहनने के बाद काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। अगर इस कुर्ती का कपड़ा जॉर्जेट हो तो इसका लुक और ज्यादा अच्छा हो जाता है। डिजाइन में आप टैसल, मिरर वर्क या फिर हेंड वर्क एम्ब्रायडरी वाली कुर्ती पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: जानिए कूलाट्स में खुद को किस तरह अलग-अलग तरह स्टाइल कर सकती हैं आप
शॉर्ट कुर्ती आपको साइड स्लीट या फिर फ्रंट स्लिट में भी मिल जाएंगी। जिसे आप ऑफिस या फिर कॉलेज पहनकर जा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story