लाइफ स्टाइल

वेजिटेरियन्स के बेहद काम आएंगे ये ट्रेवल टिप्स

SANTOSI TANDI
12 Jun 2023 7:57 AM GMT
वेजिटेरियन्स के बेहद काम आएंगे ये ट्रेवल टिप्स
x
वेजिटेरियन्स के बेहद
घूमना-फिरना हर किसी को पसंद आता है। लेकिन अगर कोई वेजिटेरियन है तो उसे कहीं पर भी जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। एक नॉन-वेजिटेरियन व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के कहीं पर भी घूम-फिर सकता है। लेकिन एक वेजिटेरियन को अक्सर बाहर जाकर मन-मुताबिक खाना नहीं मिलता है।
अगर उसके ट्रेवल प्लेस पर सिर्फ नॉन-वेज मिलता हो तो ऐसे में व्यक्ति के लिए बहुत अधिक परेशानी खड़ी हो जाती है। कई बार तो व्यक्ति इसलिए भी जाने से बचता है कि पता नहीं खाने को कुछ ढंग का मिले या ना मिले। अमूमन हर वेजिटेरियन की यही समस्या होती है।
लेकिन आपको घुमक्कड़ी का शौक है और आप उसे बिना किसी परेशानी के एन्जॉय करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके एक वेजिटेरियन आसानी से घूम सकता है-
समझदारी से चुनें ट्रेवल प्लेस
एक वेजिटेरियन के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह ट्रेवल प्लेस को थोड़ा समझदारी से चुनें। कोशिश करें कि आप ऐसी जगहों पर जाएं, जहां पर नॉन-वेज के साथ-साथ वेजिटेरियन फूड भी मिलता हो। अगर आप ऐसी किसी जगह पर जाते हैं, जहां पर सिर्फ नॉन-वेज फूड ही अवेलेबल है।
इसे जरूर पढ़ें- लद्दाख की रोड ट्रिप एन्जॉय करने के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
ऐसे में आपके लिए वेज फूड ढूंढना काफी कठिन होगा। इतना ही नहीं, यह काफी महंगा भी होता है, जिससे आपकी जेब पर अतिरिक्त जोर पड़ता है। इसलिए ट्रेवल प्लेस सलेक्ट करते समय यह अवश्य देखें कि वहां पर आपको वेज फूड ऑप्शन आसानी से मिल जाएं।
करें पूरी रिसर्च
अगर आपने कहीं पर भी जाने का मन बनाया है तो यह आपके लिए बेहद जरूरी है कि आप उस जगह से संबंधित पूरी रिसर्च करें। अगर आप किसी ऐसी जगह पर जा रहे हैं, जहां पर अधिकतर नॉन-वेज ही मिलता है तो आप पहले ही इंटरनेट पर कुछ वेजिटेरियन रेस्त्रां ढूंढ लें।
अगर संभव हो तो पहले उन जगहों पर एक बार कॉल भी कर लें। जिससे आपको उनकी अवेलेबिलिटी के बारे में पता चल जाए। इसके अलावा, आप जहां पर ठहरने वाले हैं, उनके फूड मेन्यू पर भी एक नजर अवश्य डालें। ऐसे में आपको काफी हद तक यह अंदाजा हो जाएगा कि आपको बाहर जाकर खाने से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी।
कैरी करें अपना स्टॉक
कई बार आसानी से वेजिटेरियन फूड नहीं मिल पाता है। ऐसे में वेजिटेरियन व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता कि आप अपना स्टॉक अपने साथ ही लेकर जाएं। मसलन, अगर आप एक दिन के लिए जा रहे हैं तो सैंडविच व स्नैक्स आदि कैरी कर सकते हैं। (रोड ट्रिप के दौरान यह हैक्स आएंगे आपके बेहद काम)
लेकिन अगर आपका ट्रिप एक दिन से ज्यादा का है तो आप अपने साथ कुछ पैकेट स्नैक्स के अलावा घर से ही कुछ ऐसी आइटम्स बनाकर ले जा सकते हैं, जो जल्दी खराब नहीं होती है। आप अपने बैग में इंस्टेंट सूप से लेकर नट्स आदि को कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- इन ट्रैवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान
लोकल लोगों की लें मदद
किसी भी जगह पर वेजिटेरियन फूड मिल सकता है, लेकिन उसके लिए आपको थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कई बार इंटरनेट पर सभी रेस्त्रां की लिस्ट नहीं होती है। इसलिए ऐसे में लोकल्स की मदद लेकर आप अपने काम को काफी आसान बना सकती हैं। (6 ट्रिप प्लानर ऐप्स)
अगर आपको अपने होटल या आसपास वेज फूड ऑप्शन नहीं मिल रहे हैं तो आप लोकल लोगों या ट्रेवल गाइड से इसके बारे में पूछें। इससे आपकी अतिरिक्त मेहनत काफी हद तक कम हो जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story