लाइफ स्टाइल

ओणम साध्य में शामिल होते हैं ये पारंपरिक व्यंजन, आप भी जानें

SANTOSI TANDI
27 July 2023 6:45 AM GMT
ओणम साध्य में शामिल होते हैं ये पारंपरिक व्यंजन, आप भी जानें
x
ये पारंपरिक व्यंजन, आप भी जानें
ओणम केरल का फसल उत्सव है, जिसे थिरु-ओणम या थिरुवोनम के नाम से भी जाना जाता है। ओणम का त्यौहार केरल में महना राजा महाबली के वापसी के खुशी में दस दिनों के लिए मनाया जाता है। लोग इस त्यौहार में अपने घरों को दिवाली की तरह सजाते हैं, रंगोली बनाते हैं और नए कपड़े पहन कर अपने प्रियजनों को पर्व की बधाई देते हैं। ओणम के दसों दिन को अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जैसे अथम, चिथिरा, चोडी, विशाकम, अनिजम, थ्रिकेटा, मूलं, पूरदम, उथ्राडोम और थिरुवोनम या ओणम। ओणम में साध्य (भोज) होता है, जिसमें 21-28 तक कई तरह के व्यंजन होते हैं। आइए जानते हैं उन व्यंजनों के बारे में।
1. पप्पदम
पप्पदम के बिना ओणम साध्य अधूरा है। ये चावल के आटे से बने पापड़ हैं, जो खाने में क्रिस्पी और कुरकुरे होते हैं।
2. उपरि
साध्य में उपरि जिसे केले के चिप्स भी कहा जाता है। बता दें कि साध्य में मुट्ठी भर उपरि परोसी जाती है।
3. शार्कारा वरत्ती
शार्कारा वरत्ती केले के चिप्स का मीठा रूप है। शार्कारा वरत्ती बनाने के लिए कच्चे केले को तला जाता है, फिर गुड़ की चाशनी में लपेटकर इलायची, जीरा और सोंठ का स्वाद दिया जाता है।
4. इंजी करी
इंजी करी अदरक, इमली और गुड़ से बनाई जाती है। यह थिरुवोनम के दिनों में मलयाली घरों में तैयार किए जाने वाला व्यंजन है।
5. मैंगो करी
साध्य में मसालेदार स्वाद जोड़ने के लिए मैंगो करी परफेक्ट है। इसे कच्चे आम और नारियल के दूध से बनाया जाता है।
6. नारंगा करी
नारंगा करी जिसे आप खट्टा नींबू का अचारकह सकते हैं, जो भोजन के स्वाद को दोगुना करता है।
7. पचड़ी
पचड़ी दही से तैयार की जाती है। पचड़ी में दही के अलावा करी अनानास, करेला और नारियल से बनाया जाता है।
8. ओलान
ओलान को लौकी और लाल बीन्स के साथ नारियल के दूध में पकाकर बनाया जाता है।
9. एलिशेरी
एलिशेरी को कद्दू, लाल बीन्स और बड़ी मात्रा में कसा हुआ नारियल के मदद से बनाया जाता है।
10. अवियल
अवियल एक मिक्स वेज है, जो आमतौर पर पश्चिमी घाट में पाई जाने वाली 13 सब्जियों और कसा हुआ नारियलको मिलाकर बनाया जाता है। इसे नारियल के तेल और करी पत्ते के तड़के के साथ पकाया जाता है।
11. थोरन
थोरन किसी भी सब्जी से बनाया जा सकता है और यह केरल में मुख्य रूप से बनाया जाता है। आमतौर पर, इसे गोभी और गाजर या सिर्फ बीन्स और नारियल से बनाया जाता है।
12. चोर (चावल)
चावल या चोर ओणम साध्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन ओणम के खास अवसर पर, अधिकांश लोग लाल चावल परोसते हैं।
इस लेख में हमने ओणम साध्य में शामिल होने वाले 12 व्यंजनों के बारे में बताया है, साध्य में 21-28 व्यंजन शामिल होते हैं, तो हम बाकी बचे हुए व्यंजनों को अगले लेख में बताएंगे। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story