लाइफ स्टाइल

घर के कॉकरोच को भगाने में काम आएंगे ये Tips

Bharti sahu
9 Aug 2021 2:00 PM GMT
घर के कॉकरोच को भगाने में काम आएंगे ये Tips
x
घर में कॉकरोच आना एक आम समस्या है। वहीं गर्मी व मानसून में इनकी संख्या और भी बढ़ जाती है।

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क | घर में कॉकरोच आना एक आम समस्या है। वहीं गर्मी व मानसून में इनकी संख्या और भी बढ़ जाती है। इसके पीछे का कारण घर की ठीक से सफाई ना करना, फ्रिज में लंबे समय तक भोजन पड़ा रहना आदि हो सकता है। ऐसे में घर में गंदगी होने से घर के कोने व फ्रिज में कॉकरोच आने लगते हैं। वहीं इनके घर पर होने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता है। वैसे तो इन्हें भगाने के लिए बाजार में बहुत से प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर वे स्प्रे कैमिकल्स वाले होने से

घर के छोटे बच्चों व पेट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मगर आप कुछ आसान से घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकती है। चलिए जानते हैं इनके टिप्स के बारे में...
केरोसिन ऑयल
आप घर से कॉकरोच भगाने के लिए केरोसिन ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए बस आपको पानी में कुछ बूंदें केरोसिन ऑयल की मिलाकर घऱ पर पोंछा मारना है। इसके अलावा 1-2 बड़े चम्मच केरोसिन ऑयल में पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। फिर उससे प्रभावित जगह पर स्प्रे करें। ऐसा कुछ दिन करने के कॉकरोच घर से भाग जाएंगे।
बेकिंग सोडा और चीनी
कॉकरोच को भगाने में बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण भी कारगर माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और चीनी पाउडर मिलाएं। अब इसमें जरूरत अनुसार, पानी मिलाएं। तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर उस जगहों पर छिड़के जहां पर कॉकरोच आते हो।
तेजपत्ता
खाने का स्वाद बढ़ाने वाले तेजपत्ता की भी तेज गंध होती है। ऐसे में कॉकरोच इसे सहन नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप इस परेशानी से बचने के लिए घर के उन कोनों पर 5-7 तेजपत्ता हाथों से मसलकर रख दें जहां पर सबसे ज्यादा कॉकरोच आते हैं। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
लौंग
लौंग की तेज खूबशू के कारण कॉकरोच इससे दूर भागते हैं। ऐसे में अपने फ्रिज, किचन अलमीरा, रैक आदि में 4 से 5 लौंग रख दें। इससे इन जगहों पर कॉकरोच आने की समस्या दूर हो जाएगी।


Next Story