लाइफ स्टाइल

आई मेकअप में जान डालने के लिए आई लाइनर लगाने के ये टिप्स आएंगे काम

SANTOSI TANDI
7 Aug 2023 6:49 AM GMT
आई मेकअप में जान डालने के लिए आई लाइनर लगाने के ये टिप्स आएंगे काम
x
लाइनर लगाने के ये टिप्स आएंगे काम
मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसमें आई मेकअप का रोल अहम होता है। हालांकि आजकल सोशल मीडिया पर आपको अनेक तरह के आई मेकअप और उन्हें करने के आसान तरीके आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन कई बार हम उन्हें रीक्रिएट तो कर लेते हैं पर फिर भी वो आई लुक खिलकर हमारी आंखों पर नजर नहीं आ पाता है।
बता दें कि ऐसा जरूरी नहीं है कि किसी दूसरे की आंखों पर लगाया गया आई लाइनर स्टाइल आपकी आंखों पर भी उसी तरह से सूट करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सबकी आंखों की शेप और साइज अलग होता है और उसी प्रकार से आई मेकअप को चुनना भी जरूरी होता है।
इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे आई मेकअप टिप्स जो आई लाइनर में जान डालने का काम करेंगी और आपके मेकअप लुक को आकर्षक बनाने में सहायता करेंगी। साथ ही बताएंगे मेकअप करने के कुछ खास टिप्स।
आंखों को पॉप करने के टिप्स
आंखों को पॉप करने के लिए आपको कई चीजें मिल जाएंगी जैसे कि हाइलाइटर। अक्सर इसी की मदद से आई मेकअप को पॉप किया जाता है, लेकिन अगर आप कलरफुल डिजाइन के आई लाइनर को लगाना पसंद करती हैं तो ये आपकी आंखों के लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेगा। साथ ही आंखों पर लगा आई मेकअप भी काफी पॉप अप होकर नजर आएगा। इसके अलावा आप चाहे तो कलरफुल आई लाइनर की सहायता लेकर ग्राफ़िक आई लाइनर भी लगा सकती हैं।
आई मेकअप करते समय बेस क्यों लगाना चाहिए?
आई मेकअप करते समय आजकल आपने देखा होगा कि कंसीलर की सहायता लेकर के बेस लगाया जाता है और उसे पाउडर की मदद से सेट किया जाता है। बता दें कि ऐसा करने से आपका आई लुक काफी खिलकर नजर आएगा। ऐसा करने से आंखों पर लगाये गये कलर्स को डेप्थ मिलेगी और आई लुक में इस्तेमाल किए गये सभी कलर्स भी लम्बे समय तक टिके रहेंगे। आप चाहे तो आई ब्रो को भी इसी तरह से कंसीलर की मदद लेकर शेप दे सकती हैं।
आंखों मेकअप को ड्रामेटिक बनाने के लिए क्या करें?
वैसे तो आपको कई तरीके के आई मेकअप नजर आ जाएंगे, लेकिन अगर आप आंखों को ड्रामेटिक लुक देना चाहती हैं तो इस तरह का विंग आई लाइनर लगा सकती हैं। देखने में इस तरह का आई लाइनर काफी रेट्रो वाइब देता हुआ नजर आ रहा है। वहीं अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो केवल विंग को बोल्ड लुक दे सकती हैं।
अगर आपको आई मेकअप में जान डालने के लिए आई लाइनर लगाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story