लाइफ स्टाइल

बढ़ती उम्र को घटाएंगी ये चीजें, जानें फायदे और तरीका

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 6:49 AM GMT
बढ़ती उम्र को घटाएंगी ये चीजें, जानें फायदे और तरीका
x
जानें फायदे और तरीका
जवां त्वचा पाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। वहीं बाहर से कराये गये महंगे स्किन ट्रीटमेंट कुछ ही समय तक चेहरे को खूबसूरत बनाते हैं और इन ट्रीटमेंट पर हर कोई इतने पैसे भी खर्च नहीं कर सकता है।
बढ़ती उम्र को के साइंस को कुछ समय के लिए रोकने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल और जानेंगे इन चीजों के त्वचा को होने वाले फायदे।
बढ़ती उम्र को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
पपीता
एलोवेरा जेल
पपीते को चेहरे पर लगाने के फायदे
पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
यह फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को पोषण देने में मदद करता है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
इसके अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।
जवां त्वचा पाने के लिए क्या करें?
जवां त्वचा पाने के लिए एक बाउल में करीब 1 कटोरी पपीते को मैश कर लें।
इसमें एलोवेरा के पौधे से पत्तों को तोड़कर जेल को निकालकर मिला लें।
इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगा लें।
चेहरे पर लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
करीब 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे की त्वचा पर लगा रहने दें।
अब चेहरे को पानी की मदद से धो लें।
इस नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 बार तक कर सकती हैं।
लगातार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लम्बे समय तक जवां रहेगी।
किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बढ़ती उम्र को घटाने का घरेलू नुस्खा और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
जवां त्वचा पाने के लिए क्या करें?
त्वचा को लम्बे समय तक जवां रखने के लिए आप रोजाना स्किन केयर करें और इसके लिए स्किन टाइप का खास ख्याल रखें।
Next Story