लाइफ स्टाइल

घर की पश्चिम दिशा में भूल से भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

SANTOSI TANDI
3 Sep 2023 8:54 AM GMT
घर की पश्चिम दिशा में भूल से भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
x
नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
हर घर में पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है कि आप दिशाओं का ध्यान रखें। हर दिशा का अपना एक अलग महत्व होता है और अपनी एक एनर्जी होती है। जब हम उस दिशा की महत्ता को ध्यान में रखते हुए अपने घर को सजाते हैं तो इससे पूरे घर में पॉजिटिविटी का माहौल बना रहता है। वहीं, अगर दिशाओं के अनुसार घर में सामान नहीं रखा जाता है तो इससे घर की पॉजिटिविटी भी कम होने लगती है।
जहां तक बात पश्चिम दिशा की है, उसके स्वामी वरूण देव है। साथ ही साथ, इस दिशा पर शनि का प्रभाव भी देखने को मिलता है। यही कारण है कि अगर इस दिशा में वास्तु का ध्यान नहीं रखा जाता है तो इससे व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि पश्चिम दिशा में आपको किन चीजों को नहीं रखना चाहिए-
ना रखें एक्वेरियम
पश्चिम दिशा में आपको ऐसी कोई भी चीज रखने से बचें, जिसमें पानी शामिल हो। इस दिशा में पानी से जुड़ी चीजें रखना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। आप पश्चिम दिशा में एक्वेरियम या फाउंटेन आदि ना रखें। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है।
ना रखें भगवान की तस्वीर
पश्चिम दिशा में भगवान की तस्वीर (घर में भगवान की तस्वीर रखने के वास्तु नियम) या फिर उनसे जुड़ी कोई भी चीज कभी नहीं रखनी चाहिए। कई बार लोग अनजाने में पश्चिम दिशा में भगवान की तस्वीर टांग देते हैं। हो सकता है कि आप इस ओर ध्यान ना दें, लेकिन वास्तव में इस दिशा में भगवान की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। भगवान की तस्वीर हमेशा पूजा घर में पूर्व दिशा में ही रखनी चाहिए।
ना रखें तुलसी का पौधा
अक्सर लोग अपने घर में तरह-तरह से पौधे रखते हैं। हर दिशा में पौधे रखने से पॉजिटिविटी का माहौल बना रहता है। लेकिन कभी भी पश्चिम दिशा में तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे की सही जगह पूर्व दिशा होती है। इस पौधे को हमेशा उसी दिशा में रखना चाहिए।
चमकने वाली चीजें करें अवॉयड
अगर आप पश्चिम दिशा को डेकोरेट करते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इस दिशा (वास्तु में क्या है दिशाओं का महत्व) में चमकने वाली चीजें रखने से बचें। कुछ लोग पश्चिम दिशा को डेकोरेट करते समय वहां पर मिरर रखते हैं। लेकिन इस दिशा में मिरर रखने से नेगेटिविटी बढ़ने लगती है।
बड़ी खिड़कियों को करें अवॉयड
घर में वेंटिलेशन को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बड़ी खिड़कियों व दरवाजों का इस्तेमाल किया जाए। लेकिन जब बात पश्चिम दिशा की हो तो यहां पर बड़ी खिड़कियों व दरवाजों को अवॉयड करना चाहिए। अगर इस दिशा में बड़ी खिड़कियां हैं तो ऐसे में कोशिश करें कि आप उस पर कोई ब्लैक फिल्म या फिर भारी परदा लगाएं।
आजकल घरों में बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग से स्टडी रूम बनवाया जाता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं तो ऐसे में आप पश्चिम दिशा में स्टडी रूम बनाने से बचें। बच्चे के स्टडी रूम के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व दिशा मानी जाती है।
तो अब आप भी पश्चिम दिशा में इन चीजों को रखने से बचें और अपने घर में नेगेटिविटी को दूर करें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story