लाइफ स्टाइल

मानसून में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, कर सकती हैं आपको बीमार

Bhumika Sahu
3 July 2022 6:49 AM GMT
मानसून में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, कर सकती हैं आपको बीमार
x
मानसून में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जरूरी नहीं कि हर मौसम में हर डाइट फायदेमंद हो। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार मानसून में क्या नहीं खाना चाहिए।

नॉनवेज यानी कि जो लोग मीट खाने के शौकीन हैं उन्हें मानसून में इसे खाने से बचना चाहिए. नॉनवेज एक प्रकार का नम भोजन है और इसके जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। इसलिए इसे खाने से बचें।
आयुर्वेद के अनुसार मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान पत्तियों पर बड़ी मात्रा में कीटाणु जमा हो जाते हैं। इसे खाकर आप खुद को बीमार कर सकते हैं।
बारिश के पानी से सब्जियों में कीड़े हो जाते हैं और ये कीड़े पेट से संबंधित समस्या पैदा कर सकते हैं इसलिए बैंगन और फूलगोभी जैसी सब्जियों का सेवन सावधानी से करना चाहिए।
मानसून में दूध और दही का सेवन कम करना चाहिए। इस मौसम में पशुओं के चारे पर उगने वाले कीड़े दूध या अन्य चीजों से हमें प्रभावित कर सकते हैं।


Next Story