लाइफ स्टाइल

सेल्युलाइट से जुड़ी ये बातें आ सकती ,आपके काम

Teja
3 Dec 2021 2:14 PM IST
सेल्युलाइट से जुड़ी ये बातें आ सकती ,आपके काम
x

सेल्युलाइट से जुड़ी ये बातें आ सकती ,आपके काम

हम कई बार अपने शरीर को लेकर यूं हीं चिंता करने लगते हैं। कई बार किसी मैगजीन में छपी मॉडल्स की एयरब्रश तस्वीरें देखकर लगता है


जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हम कई बार अपने शरीर को लेकर यूं हीं चिंता करने लगते हैं। कई बार किसी मैगजीन में छपी मॉडल्स की एयरब्रश तस्वीरें देखकर लगता है कि हमारा शरीर सही नहीं है और हमें कई चीज़ें बदलनी चाहिए। लोग जितना भी कोशिश करें इन चीज़ों से परेशान ना होने की, लेकिन वो हो ही जाते हैं। ऐसी ही एक चीज़ है सेल्युलाइट जिसे लेकर अधिकतर लोग परेशान होते हैं।
आपने कितनी बार अपने शरीर को देखकर ये सोचा होगा कि ये सेल्युलाइट ना होता तो आपका शरीर ज्यादा अच्छा लगता? एक बात मैं आपको बता दूं कि ये सेल्युलाइट सभी के शरीर में होता है और आपको परफेक्शन की चाहत में इंटरनेट से कोई क्रीम तो खरीदनी ही नहीं चाहिए।
चर्चित डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर माधुरी अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्युलाइट से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं। उन्होंने सेल्युलाइट की परिभाषा के साथ ही कुछ खास फैक्ट्स के बारे में भी बताया है। तो चलिए कुछ बातें जान लेते हैं सेल्युलाइट के बारे में।
क्या है सेल्युलाइट
सेल्युलाइट एक तरह का स्किन में होने वाला बदलाव है जो अधिकतर महिलाओं में वयस्क होने के बाद देखने को मिलता है। ये एक सेक्शुअल लक्षण कहा जा सकता है।
ये एक आम लक्षण है और किसी भी उम्र और किसी भी साइज की महिला को ये हो सकता है। मुख्यत: पुरुषों में ये उनके स्किन के स्ट्रक्चर के कारण होता है।
स्किन पर क्यों दिखने लगता है सेल्युलाइट
ये प्यूबर्टी के कारण होता है। शरीर के कई हार्मोन नॉर्मल से अलग व्यवहार करने लगते हैं और शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ जाता है जिसके कारण अलग-अलग जगहों पर फैट इकट्ठा होता है। ये अधिकतर पेट, जांघों और कूल्हों पर होता है। यही फैट स्किन को ढीला दिखाने लगता है और सेल्युलाइट की शक्ल ले लेता है।
कैसे कम होता है सेल्युलाइट
अधिकतर लोगों का ये सवाल होता है कि आखिर सेल्युलाइट को आप कम कैसे कर सकते हैं और कैसे आपकी बॉडी परफेक्ट दिख सकती है, लेकिन इसके लिए पहले आपको ये सवाल खुद से पूछने होंगे-
क्या मैं सही खाना खा रही हूं
क्या मेरा वजन मेरे शरीर के हिसाब से सही है?
क्या मैं रेगुलर वर्कआउट कर रही हूं?
क्या मैं अपने टारगेट एरिया के मसल्स को टोन कर रही हूं?
बाज़ार में मिलने वाली कई क्रीम इस बात का दावा करती हैं कि वो सेल्युलाइट को कम करने में मदद कर सकती हैं, लेकिन ऐसा कोई एविडेंस नहीं है जो इसे सपोर्ट कर सके। इसलिए किसी भी क्रीम पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।
सेल्युलाइट को कम करने में ये चीजें कर सकती हैं मदद-
अगर आपको सेल्युलाइट कम करने के रास्ते खोजने हैं तो पहले आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतों को बदलना होगा।
कम्पाउंड जिन फूड्स से मिले वो फूड्स खाएं। उदाहरण के तौर पर अंडे, सोया, पालक आदि। इन्हें रिसर्च के तौर पर सेल्युलाइट बस्टर्स कहा जाता है। ये आपके डर्मा सेल्स को बेहतर बनाएंगे।
बैक और बट यानी अपनी पीठ और कूल्हों से जुड़ी एक्सरसाइज आपको करनी है। सेल्युलाइट एक तरह का फैट होता है जिसे आपको कम करने के लिए फिट रहना जरूरी है।
स्किन पर मसाज करवाना भी एक अच्छा तरीका हो सकता है जिससे ब्लड फ्लो बढ़ेगा और आपके टारगेट एरिया का फैट कम होगा।
डर्मेटोलॉजिकल ट्रीटमेंट्स जिसमें ऐसे डिवाइस मददगार होंगे जो इंफ्रारेड और रेडियो फ्रीक्वेंसी की मदद से आपके सेल्युलाइट को कम करते हैं, लेकिन जब इन ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल बंद हो जाता है तो सेल्युलाइट वापस दिखने लगते हैं।


Next Story