लाइफ स्टाइल

Kitchen के इन चीजों से भी हो सकता है कैंसर, जाने कैसे

Sanjna Verma
14 Aug 2024 6:23 PM GMT
Kitchen के इन चीजों से भी हो सकता है कैंसर, जाने कैसे
x
Kitchen tips रसोई युक्तियाँ: कैंसर आज एक बड़ी बीमारी बन चुका है। पहले जहां इसके बहुत ही कम केस पाए जाते थे वहीं आजकल बहुत से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण हमारा बदलता लाइफस्टाइल और खानपान है। हमें अक्सर लगता है कि बीड़ी, सिगरेट या शराब का नशा करने से ही कैंसर होता है लेकिन ये सबसे बड़ी गलतफहमी है। आज भी हमारी किचन में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं और आगे चलकर वो
cancer
जैसे घातक रोग का कारण बनती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं, इस लिस्ट को पढ़कर चेक कीजिए कि कहीं आप भी तो ऐसा ही कुछ रोजाना नहीं खा रहे हैं।
घर में रखा रिफाइंड तेल है घातक
जी हां अगर आप भी रोजाना खाना बनाने के लिए रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। सोयाबीन, कैनोला, मक्का और सूरजमुखी के रिफाइंड तेल को सबसे ज्यादा हमारे घरों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके रंग को बरकरार रखने और शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए तरह–तरह के कैमिकल्स का उपयोग किया जाता है, जो कैंसर पैदा करने का काम कर सकते हैं।
यूं ही नहीं कहते चीनी को सफेद जहर
किसी भी डॉक्टर से पूछेंगे तो वह अक्सर सफेद चीनी से दूर रहने की सलाह देंगे। सफेद चीनी को सफेद जहर भी इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह अपने साथ हजारों बीमारियां लेकर आती है। इस रिफाइंड चीनी को बनाने के लिए कई तरह के केमिकल्स का प्रयोग होता है जिसके चलते इसके नियमित सेवन से आगे चलकर कैंसर का खतरा हो सकता है।
रोजाना जंक फूड खाना मतलब कैंसर को बुलाना
जंक फूड हमारी सेहत के लिए वैसे भी अच्छा नहीं होता। कई बार हम घर पर भी बाजार जैसा जंक फूड बनाकर खाते हैं। इसमें भारी मात्रा में तेल, चीनी, मसाले और न जाने कितना कुछ मिला हुआ होता है, जो कैंसर को बुलावा देने के लिए काफी है। इन्हें खाकर कोई पोषक तत्व तो एकदम नहीं मिलते लेकिन कैंसर जैसी घातक बीमारियां जरूर मिल जाती हैं।
मैदा से बना लें दूरी
गेंहू का आटा हमारी सेहत के लिए जितना अच्छा है, मैदा उतना ही ज्यादा नुकसानदायक। आटे से मैदा बनाते वक्त कई तरह के कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ निकलते हैं। साथ ही मैदा को सफेद रंग देने के लिए क्लोरिन गैस का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया से बनी हुई मैदा शरीर के लिए बहुत ही harmful होती है। इससे कैंसर होने के आसार काफी बढ़ जाते हैं।
सोडा पीने से करें परहेज
यह बात तो हमेशा से कही जाती रही है कि नियमित रूप से सोडा पीना हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। फिर भी कुछ लोग रोज खाने के बाद सोडा पीने के आदी होते हैं। यह आदत शरीर में कैंसर को बढ़ावा देती है। सोडा के अंदर चीनी, आर्टिफिशियल केमिकल और रंग भरे हुए होते हैं जो कैंसर का खतरा पैदा कर सकते हैं।
Next Story