लाइफ स्टाइल

अपनी ब्लैक अंडरआर्म्स को एकदम साफ और मुलायम बना सकती हैं ये चीजें

Ritisha Jaiswal
9 April 2022 2:32 PM GMT
अपनी ब्लैक अंडरआर्म्स को एकदम साफ और मुलायम बना सकती हैं ये चीजें
x
गर्मियों में ज्यादातर लड़कियां स्लीवलैस ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं। मगर अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से इन्हें नहीं पहन पातीं हैं।

गर्मियों में ज्यादातर लड़कियां स्लीवलैस ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं। मगर अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से इन्हें नहीं पहन पातीं हैं। असल में, ज्यादा बार शेव करने या केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने पर अंडरआर्म्स में कालापन बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपके लिए कुछ कारगर उपाय लेकर आए हैं। इसकी मदद से अपनी ब्लैक अंडरआर्म्स को एकदम साफ और मुलायम बना सकती हैं।

बेकिंग सोडा
इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में जरूरत अनुसार पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। फिर इसे काले अंडरआर्म्स में लगाकर 1-2 मिनट तक स्क्रब करें। बाद में गीले कपड़े से इसे साफ कर लें।
नारियल का तेल
आप काली पड़ी अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ई से भरपूर नारियल में स्किन लाइट करने का गुण होता है। आप रोजाना नहाने से 15 मिनट पहले नारियल तेल से अंडरआर्म्स की मसाज कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन का रंग हल्का होने के साथ ड्राइनेस की समस्या दूर होगी।
ऑलिव ऑयल
नारियल तेल की तरह ऑलिव ऑयल भी स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप इससे स्क्रब तैयार करके इसे अपनी काली पड़ी अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच ब्राउन शुगर में जरूरत अनुसार जैतून का तेल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर इससे 1-2 मिनट स्क्रब करके कुछ देर रहने दें। बाद में ठंडे पानी से इसे साफ कर लें।
नींबू
विटामिन सी से भरपूर नींबू ब्लीचिंग गुणों से भरपूर होता है। ये त्वचा की रंगत निखारने में कारगर माना जाता है। इससे आप अपनी काली पड़ी अंडरआर्म्स को साफ कर सकती हैं। इसके लिए नहाने से पहले अपनी डार्क एरिया पर 1-2 नींबू के छिलके रगड़ें। 3-5 मिनट इसे रगड़ने के बाद पानी से साफ कर लें। इससे आपकी स्किन की रंगत निखरने के साथ ज्यादा पसीना व बदबू आने की परेशानी भी दूर होगी।
एप्पल साइडर विनेगर
सेब का सिरका नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। ऐसे में अगर आप अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान है तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 3-5 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से साफ कर लें।
आलू
आलू में भी ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की रंगत हल्की करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप अपने अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू का 1 पतला टुकड़ा लेकर उसे प्रभावित जगह पर हल्के से रगड़ें। इसका रस अंडरआर्म्स पर लगने के बाद इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। बाद में पानी या गीले कपड़े से इसे साफ कर लें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story