लाइफ स्टाइल

लड़कियों की ये बातें बनाती है लड़कों को उनका दीवाना

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 11:21 AM GMT
लड़कियों की ये बातें बनाती है लड़कों को उनका दीवाना
x
लड़कों को उनका दीवाना
लगभग हर लड़की को अच्छा लगता है कि उसका पार्टनर सिर्फ और सिर्फ उसे ही देखे, उसी के बारे में बातें करें और प्यार तो सिर्फ और सिर्फ उसे ही करे। हालांकि आकर्षण का केंद्र होना सभी को अच्छा लगता है लेकिन लड़कियों के मामले ये कुछ ज्यादा ही होता है। हर लड़की सोचती है कि आखिर वो कौन-सी बातें है जिससे लड़के इम्प्रैस होते हैं।
लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए लड़कियां अच्छे से तैयार होती है। लेकिन लड़के केवल लड़कियों की खूबसूरती या हॉटनेस पर नहीं मरते हैं। लड़कियों की ऎसी कई बातें हैं जो लड़कों को इंप्रेस करती है। लड़कियों की ऎसी कई आदतें होती हैं, जो लड़कों को पसंद आती है। लड़कियों को पता भी नहीं होता कि उनकी किस अदा पर लड़के फिदा है। आज हम आपको उन खूबियों के बारे में बताएगें जिससे कोई भी लड़का आप पर फिदा हो जाएगा।
साड़ी : उम्र चाहे जो भी हो साड़ी में हर लड़की खूबसूरत लगती है और इंडियन लड़कों को तो इससे बेहतर और कोई आउटफिट लगता ही नहीं है। जी हां, अगर डाउट हो तो आज ही साड़ी में अपने पार्टनर के सामने जाएं और बाद में हमें बताएं कि आपको कितने हग्स और किसेस मिलीं, और हां, कॉम्प्लिमेंट्स भी।
नेचुरल लुक : अगर आपको ऐसा लगता है कि बहुत सारा काजल, डार्क लिपस्टिक और हैवी मेकअप के साथ आप उनके सामने जाएंगी तो वो आपकी ओर आकर्षित होंगे तो आप बिल्कुल गलत हैं। लड़को को लड़कियों का नेचुरल लुक ज्यादा लुभाता है।
इंटेलिजेंस : लड़कों को इंटेलिजेंस लड़कियां बहुत पंसद होती हैं। ऐसी लड़कियां खूबसूरत भी होती हैं और उन्हें हर विषय की काफी समझ भी होती हैं। उनकी इन बातों पर लड़के फिदा होते है।
आत्मनिर्भर : लड़कों को ऐसी लड़कियां बहुत अच्छी लगती हैं जो अपने आप में रहती हैं। ऐसी लड़कियां जिन्हें ये पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए और क्या नहीं। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर लड़कियां भी लड़कों को पसंद होती हैं। इसके साथ ही लड़की के दोस्त अगर अच्छे हैं तो ये बात भी लड़के को इंप्रेस करती है।
बिखरे बाल या टाइट बन : लड़कियां बिखरे बाल जब उनके चेहरे पर आते हैं तो लड़कों की नजर उन पर ठहर सी जाती है। इसी तरह वे टाइट बन में भी लड़कों को खूब भाती है। बार-बार अपने बालों के साथ खेलना लड़कियों की आदत होती है, जिसे लड़के काफी इंप्रेस होते हैं।
मजाकियां सेंस ऑफ ह्यूमर : लड़कियों के लुक के अलावा उनका मजाकियां सेंस ऑफ ह्यूमर भी लड़कों को अट्रेक्ट करता है। उनका फनी तरीके से बोलना, अपने आप पर हंसना, मजाकियां बातें करना, जैसी चीजें लड़कों को पसंद आती है।
Next Story