लाइफ स्टाइल

पंजाबियों की सर्गी में होती है ये खास चीजें शामिल, आप भी जानें

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 9:27 AM GMT
पंजाबियों की सर्गी में होती है ये खास चीजें शामिल, आप भी जानें
x
आप भी जानें
हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को देश भर में करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाता है। सभी सुहागिन औरतें इस दिन सुबह सरगी खाकर दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद एवं अपने पति की पूजा कर व्रत खोलती हैं। यह व्रत पति के लंबी उम्र और परिवार कल्याण के लिए रखा जाता है। इस साल 1 नवंबर को करवा चौथ का यह व्रत रखा जाएगा। यह व्रत सबसे ज्यादा पंजाबियों के लिए महत्वपूर्ण होती है, उनके नियम बाकियों से थोड़े अलग होते हैं। मान्यता है कि इस व्रत की शुरुआत पंजाबियों के द्वारा हुई थी। व्रत रखने से पहले पंजाबियों में सुहागन महिला को उनकी सास, जेठानी या घर का कोई बड़ा सरगी देता है। सरगी एक तरह से भोजन की थाली है, जिसमें विभिन्न तरह के ड्राई फ्रूट्स, फल, मिठाई और दूसरे व्यंजन होते हैं। लेकिन पंजाबियों की सर्गी में एक चीज है जो जरूर दी जाती है, इसके बिना वे सरगी को अधूरी मानते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
पंजाबियों की सरगी में क्या होता खास
वैसे तो सरगी का सेवन सभी करते हैं सभी अपनी बहू को सरगी देती है। ऐसे में आज हम आपको सरगी से जुड़ी ये खास बता बताएंगे कि पंजाबियों की सरगी की थाली में सेवई जरूर शामिल होती। कोई चीज रहे न रहे सरगी में सेवई देने का रिवाज पंजाबियों में आज भी है। लोग सरगी में मिठाई, पकवान, खीर, पुड़ी, फल और ड्राई फ्रूट जैसी कई चीजें थाल में सजाकर देते हैं। लेकिन सभी खाद्य सामग्री से जरूरी है सरगी में सेवई से बनी मीठी खीर। सास अपनी बहू को सरगी की थाल के साथ ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देती है।
क्यों देती है सास अपनी बहू को सरगी
करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय होने के बाद से चंद्रोदय तक, बिना जल और भोजन यानी निर्जल व्रत रखती हैं। दिन भर महिलाएं अन्न का एक दाना ग्रहण नहीं करती हैं। बहू के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सास अपनी बहू के लिए अपने प्यार और आशीर्वाद से सरगी बनाकर खिलाती है ताकि दिनभर कमजोरी न महसूस हो। सुबह-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सात्विक भोजन और सेवई दी जाती है। मान्यता है कि इस सात्विक भोजनऔर सेवई खीर के सेवन से ही दिन भर का यह कठिन व्रत रख पाती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story