लाइफ स्टाइल

लिपस्टिक के ये शेड्स देंगे आपको फेस्टिव सीजन में आकर्षक लुक

Mohammed Raziq
11 Jun 2023 4:26 PM IST
लिपस्टिक के ये शेड्स देंगे आपको फेस्टिव सीजन में आकर्षक लुक
x
लिपस्टिक के ये शेड्स देंगे
आने वाले दिनों में कई त्यौहार आ रहे हैं जिसको लेकर लड़कियां अभी से तैयारी में जुट गई हैं। लड़कियों की चाहत होती हैं कि वे अपने आकर्षक लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच सकें। इसके लिए खुद को अच्छे से तैयार करती हैं। इसमें लिपस्टिक भी महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं जो लुक को बेहतरीन बनाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लिपस्टिक के कुछ ऐसे शेड्स लेकर आए हैं जो इस फेस्टिव सीजन में आपके लुक में चार चाँद लगाने का काम करते हैं।
ऑरेंज शेड्स
ऑरेंज शेड्स की लिपस्टिक या इससे मिलते-जुलते शेड्स इस त्योहारों के मौसम में ट्रेंडिंग हैं। इन शेड्स की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह हर कपड़ों और सांवरी या गोरी हर महिला पर जंचता है।
लाल रंग
लाल रंग की लिपस्टिक हर मौके पर परफेक्ट दिखती है। त्योहार हो या फिर शादी का फंक्शन हर बार चेहरे को फ्रेश लुक देने में लाल रंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तो इस बार त्योहारों के दिन पूरे टाइम रेडी दिखने के लिए लाल रंग की लिपस्टिक के शेड को बिल्कुल भी ना भूलें।
पर्पल शेड
इस रंग की लिपस्टिक से अपने होठों को सजा आप इसके साथ मैचिंग रंग के कपड़े या मिक्स रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। अगर आप इसी रंग का चमकीला आईलाइनर लगाएंगी तो आपका लुक बोल्ड हो जाएगा।
काला रंग
आजकल लड़कियों के बीच काले रंग के लिपस्टिक शेड काफी लोकप्रिय हैं। शाम की पार्टी में अगर आप इसे लगाती हैं तो यकीन मानिए आप भीड़ में अलग नजर आएंगी। काले रंग के लिपस्टिक से आपके लुक को एक फंकी लुक मिलेगा।
न्यूड शेड
अगर आप एकदम लाइट मेकअप पसंद करती हैं तो न्यूड शेड की लिपस्टिक आपके लुक को एक अलग अंदाज देगी। बता दें कि इस रंग की लिपस्टिक चमकते लुक के ऊपर खूब जंचती है।
ये भी पढ़े :
# करवा चौथ पर दिखना हैं खूबसूरत और स्टाइलिश, ट्राई करें कटरीना कैफ के ये साड़ी लुक्स
# क्या आप भी बनवाने जा रहे हैं अपनी बाजुओं पर टैटू, यहां से ले इसके आइडियाज
# ये 5 इंडोवेस्टर्न देंगे आपको इस करवाचौथ पर स्टाइलिश लुक
# बिग बॉस 14 में गौहर खान का यह साड़ी लुक बना था सोशल मीडिया पर चर्चा
# शादी में शामिल होने के दौरान बचें इन गलतियों से, कहीं बिगड़ ना जाए आपका लुक
Next Story