लाइफ स्टाइल

कोरियन लोगों को फिट रखते हैं ये बीज

Mohammed Raziq
3 Oct 2023 5:34 PM IST
कोरियन लोगों को फिट रखते हैं ये बीज
x
फिट रखते हैं ये बीज
कोरियन फूड आजकल काफी चलन में है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। कोरियन खाने में एक खास तरह के बीजों का इस्तेमा होता है, जो फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इन बीजों का इस्तेमाल भारतीया खाने और कई तरह की मिठाईयों में भी किया जाता है। हम बात कर रहे हैं तिल के बीजों की। तिल की तासीर गर्म होती है और इसलिए अक्सर सर्दियों में इसका उपयोग किया जाता है। खासकर, सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए इसके लड्डू फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप 12 महीने लिमिट में इसका सेवन कर सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्‍टर जीतू रामचंद्रन जानकारी दे रही हैं।
कोरियन डाइट में इस्तेमाल होते हैं तिल के बीज
अगर आप कोरियन खाने के शौकीन हैं, तो आप इस बात को जरूर जानते होंगे कि कोरियन खाने में तिल के बीजों का इस्तेमाल होता है।
इन छोटे-छोटे बीजों का इस्तेमाल ब्रेड और डेसर्ट की गार्निशिंग, स्वीट्स, नूडल्स और भी कई डिश में किया जाता है।
कोरियन पोटैटो जियोन, स्पिनिच नामुल, कोरियन बीन्स स्प्राउट्स, क्यूकम्बर सलाद में इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है।
तिल के तेल का उपयोग भी फायदेमंद है या फिर आप तिल के बीजों को आटे में मिलाकर इसकी रोटी भी बना सकती हैं।
तिल के बीज के फायदे
तिल के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
इसमें कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन- बी पाया जाता है। साथ ही, ये हेल्दी फैट्स का भी अच्छा सोर्स हैं।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए इनमें कैल्शियम और जिंक अधिक मात्रा में होता है। इसलिए 30 की उम्र के बाद महिलाओं को तिल के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं और बालों व स्किन के लिए अच्छे होते हैं।
इसमें मैग्नीशियम भी अधिक मात्रा में होता है जो हार्मोनल बैलेंस और बीपी को कंट्रोल करने के लिए जरूरी माना जाता है।
ये शरीर को गर्मी और एनर्जी देते हैं।
तिल के बीज ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में भी मदद करते हैं।
इन बीजों का उपयोग अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में भी किया जाता है। अनियमित पीरियड्स को दूर करने के लिए तिल का सेवन गुड़ के साथ करें।
इन बीजों में मेथीओनाइन होता है, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए भी ये अच्छा माना जाता है।
शरीर में आयरन की कमी होने पर भी आपको इसका सेवन करना चाहिए।
Next Story