लाइफ स्टाइल

दुर्गा पूजा के लिए बेस्ट हैं ये साड़ी कलर, आप भी करें स्टाइल

SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 11:02 AM GMT
दुर्गा पूजा के लिए बेस्ट हैं ये साड़ी कलर, आप भी करें स्टाइल
x
साड़ी कलर, आप भी करें स्टाइल
फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई अपने घर में बनाने वाले त्योहार की तैयारी पहले से ही करके रख रहा है। दुर्गा पूजा बंगाली लोगों के लिए बेहद खास पूजा होती है। आजकल हर जगह बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं जहां मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना होती है और महिलाएं यहां सजकर इस महोत्सव का आनंद लेने जाती हैं। अगर आप भी दुर्गा पूजा में जाने का प्लान बना रही हैं और किस कलर की साड़ी पहनी जाए इसको लेकर कंफ्यूज है तो ऐसे में आप यहां बताए गए कलर को वियर करें। ये आपको कम्फर्टेबल भी रहेंगी, साथ ही पहनने के बाद अजीब भी नजर नहीं आएंगे।
रेड एंड व्हाइट कलर साड़ी
दुर्गा पूजा में ज्यादातर महिलाएं रेड और व्हाइट कलर की सिल्क साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। कई सारी ऐसी होती हैं जो इस साड़ी को बंगाली स्टाइल में वियर करती हैं। आप चाहे तो कॉटन साड़ी भी खरीद सकती हैं। इसमें आपको बॉर्डर में लाल रंग मिलेगा वहीं पूरी साड़ी में व्हाइट कलर नजर आएगा। इस तरह की साड़ी पहनने में काफी सुंदर लगती है। इसके साथ आप मेसी बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
टील ग्रीन कलर साड़ी
अगर आप दुर्गा पूजा में कुछ अलग लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप टील ग्रीन कलर को चूज कर सकती हैं। ये साड़ी काफी सिंपल (सिल्क साड़ी कलेक्शन) होती है। लेकिन अगर आप इसे एक्सेसरीज के साथ वियर करेंगी तो इसमें काफी अच्छा लुक आता है। इस तरीके की साड़ी ज्यादातर आपको छोटी-छोटी बूटियों में मिलेगा। कपड़ा सॉफ्ट होने की वजह से इसे वियर करने में दिक्कत भी नहीं होती है। इस तरीके की साड़ी आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएगी।
ग्रीन कलर साड़ी करें वियर
दुर्गा पूजा के लिए आप ग्रीन कलर साड़ी भी वियर कर सकती हैं। इसमें भी आपको हैवी या फिर गोटा वर्क साड़ी (300 रुपये में साड़ी डिजाइन) मिल जाएगी। इसके अलावा आप हैवी बॉर्डर वाली साड़ी भी खरीद सकती हैं, जिसके साथ हैवी वर्क ब्लाउज मिलेगा। इस तरीके की साड़ी में आप चाहे तो बांधनी प्रिंट भी ले सकती हैं वरना प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी भी खरीदकर वियर कर सकती हैं।
इस बार दुर्गा पूजा में इन साड़ी कलर को वियर करें। इसमें आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा और आप बेहद सुंदर नजर आएंगी।
Next Story