लाइफ स्टाइल

इन वजहों से हो सकती है कब्ज की समस्या, जानिए क्या क्या ?

Ritisha Jaiswal
6 Aug 2021 11:19 AM GMT
इन वजहों से हो सकती है कब्ज की समस्या, जानिए क्या क्या ?
x
डाइजेशन सही रहने से पेट की बीमारियां दूर रहती हैं। लेकिन, उल्टा-सीधा खाने और गलत लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोगों को पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | डाइजेशन सही रहने से पेट की बीमारियां दूर रहती हैं। लेकिन, उल्टा-सीधा खाने और गलत लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोगों को पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इन्ही में से एक है कब्ज की समस्या रहती है। इस समस्या की वजह से किसी काम में मन नहीं लगता है और कई अन्य बीमारियों को भी यह न्यौता देता है। कुछ घरेलू टिप्स को अपनाने से आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन पहले ये जानना जरूरी है कि कब्ज के मुख्य कारण क्या हैं?

इन वजहों से हो सकती है कब्ज की समस्या
पानी कम पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है।
ज्यादा तेल-मसाले का सेवन करने से भी कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से कब्ज की समस्या हो सकती है।
वजन कम करने के लिए जरूरत से कम खाना खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है।
पेन किलर का ज्यादा इस्तेमाल करना पेट के लिए ठीक नहीं है।
कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय
गर्म पानी, नींबू और कैस्टर ऑयल
कब्ज की समस्या दूर करने के लिए गर्म पानी में नींबू और कैस्टर ऑयल मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। सुबह-सुबह गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर पीने से यह समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाएगी। रात में सोने से पहले गर्म दूध में कैस्टर ऑयल मिलाकर पीने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
दूध और शहद का सेवन
रात में सोने से पहले दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूती होगी और पेट भी तंदरुस्त होगा।
गर्म पानी, नींबू रस और काला नमक
गर्म पानी में नींबू रस और काला नमक मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
त्रिफला
त्रिफला को पानी में फुलाकर उस पानी का सेवन करने से पेट की समस्या दूर होती है। यह कब्ज के लिए रामबाण कहा जाता है।
पपीता और अमरूद
पपीते का सेवन करने से पेट की समस्या नहीं होगी। इसमें विटामिन डी की बहुत अधिक मात्रा होती है। इसलिए, रोजाना पका पपीता और अमरूद का सेवन करें।
अंजीर का पानी
अंजीर को पानी में फुलाकर खाएं। इसे दूध के साथ भी पी सकते हैं। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
पालक का सेवन करें
अपनी डाइट में पालक को शामिल करें। पालक का साग और जूस भी पी सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।


Next Story