लाइफ स्टाइल

इन रियल स्टार भाई-बहनों ने कभी स्क्रीन पर साथ नहीं किया काम

SANTOSI TANDI
12 Jun 2023 8:21 AM GMT
इन रियल स्टार भाई-बहनों ने कभी स्क्रीन पर साथ नहीं किया काम
x
इन रियल स्टार भाई-बहनों
किसी भी फिल्म की स्टारकास्ट को बहुत सोच-समझकर साइन किया जाता है। परदे पर अलग-अलग रिश्तों को रियल दिखाने के लिए कई बार रियल कपल्स या रियल सिबलिंग्स को भी फिल्म में कास्ट किया जाता है। ऐसा करने से दर्शकों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर इससे कलाकार के इमोशन्स भी परदे पर रियल महसूस होते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई रियल लाइफ सिबलिंग हैं, जो साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। वहीं, दूसरे ऐसे कई सिबलिंग्स भी हैं, जिन्हें फैन्स साथ देखना काफी पसंद करते हैं, लेकिन फिर भी लोगों ने इन्हें परदे पर साथ नहीं देखा है।
हालांकि, इन सिबलिंग्स का साथ काम ना करने के पीछे अपनी वजहें हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही रियल लाइफ बॉलीवुड भाई-बहनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कभी स्क्रीन पर साथ काम नहीं किया-
करीना कपूर-करिश्मा कपूर
करीना और करिश्मा कपूर को लोग प्यार से बेबो और लोलो कहकर पुकारते हैं। इन दोनों की ही गिनती बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में होती है। ये दोनों कई पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन फिर भी इन दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया है।
एक बार एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि उन दोनों को अभी तक ऐसी कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली है, जिस पर वे दोनों साथ काम कर सकें। हालांकि, वह साथ काम करना चाहती हैं। बस करिश्मा कपूर ने करीना की एक फिल्म बॉडीगार्ड में अपनी आवाज दी थी।
इसे भी पढ़ेंः काजोल से लेकर प्रियंका चौपड़ा तक, ये एक्ट्रेस कर चुकी हैं रंगभेद का सामना
अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर
अर्जुन और जाह्नवी की मां भले ही अलग हों, लेकिन उनके पिता एक ही है। श्रीदेवी की मौत के बाद इन दोनों फैमिली के बीच की सारी दूरियां खत्म हो गईं। अर्जुन और जाह्नवी दोनों ही अपने एक्टिंग करियर में अच्छा कर रहे हैं, लेकिन फिर भी अर्जुन और जाह्नवी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। हालांकि, ये दोनों एक मैगजीन के कवर के लिए साथ में फोटोशूट करवा चुके हैं।
प्रियंका और परिणिति चोपड़ा
प्रियंका और परिणिति चोपड़ा भी रिश्ते में बहनें लगती हैं। उनके लुक्स से लेकर एक्टिंग तक, सब कुछ फैन्स को अच्छा लगता है। जहां प्रियंका इंटरनेशनल सेंसेशन बन चुकी हैं, वहीं परिणीति इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर जाने से पहले बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। वे दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं। लेकिन फिर भी इन दोनों ने कभी एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया। दर्शक आज भी इन दोनों बहनों को एक ही स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड की खूबसूरत एक्‍ट्रेसेस बचपन में नजर आती थीं इतनी क्यूट, देखें तस्वीरें
अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन
अभिषेक बच्चन का पूरा परिवार एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय है। हालांकि, उनकी बहन श्वेता बच्चन एक्टिंग से दूर ही रहती हैं। शायद यही कारण है कि इन दोनों भाई-बहनों को कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला। यूं तो इन दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। जहां अभिषेक अपनी मां के बेहद करीब है, वहीं उसकी बड़ी बहन श्वेता पापा की पसंदीदा है। श्वेता फिल्मों से भले ही दूर रहती हों, लेकिन वह अपने पापा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं।
इन सेलेब्स भाई-बहनों को तो हम सभी ने इवेंट्स में साथ देखा ही है। बस अब इन्हें स्क्रीन पर एक साथ देखने का इंतजार है। स्क्रीन पर ये रियल लाइफ सेलेब्स यकीनन बेहद ही कमाल करते हुए नजर आएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story