लाइफ स्टाइल

छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से हो सकती हैं ये समस्याएं

Bhumika Sahu
24 July 2022 7:44 AM GMT
छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से हो सकती हैं ये समस्याएं
x
आंखों में काजल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर आपने देखा होगा कि माता-पिता छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से बच्चों की आंखें तंदुरुस्त और स्वस्थ बनी रहेंगी. लेकिन आपको बता दें कि बच्चों की आंखों में काजल लगाने से कई बीमारियां भी हो सकती हैं, जिसके बारे में पेरेंट्स को पता ही नहीं होता। यदि छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाया जाए तो इससे उन्हें क्या-क्या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

खुजली की समस्या
जब छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाया जाता है तो उसके कारण उनकी आंखों में खुजली की समस्या हो सकती है। दरअसल मार्केट में मौजूद काजल कई केमिकल से बना होता है, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बच्चे को खुजली और जलन की समस्या भी हो सकती है।
आंखों की रोशनी पर नकारात्मक असर
बच्चों की आंखों में काजल यदि ज्यादा मात्रा में लगा दिया जाए तो इससे आंखों के बीच का हिस्सा प्रभावित हो सकता है. यह सभी नाजुक होता है, जिससे बच्चों की आंखों की रोशनी पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
आंखों से पानी आना
बच्चों की आंखों में काजल लगाने से उन्हें एलर्जी की समस्या हो सकती है, जिसके कारण बार-बार उनकी आंखों से पानी आ सकता है।
इंफेक्शन का खतरा
बच्चों की आंखों में काजल लगाया जाता है तो उसके कारण इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह काजल आंखों के कोनों में जमा हो जाता है जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।


Next Story