लाइफ स्टाइल

गर्मियों के दिनों में घर में लगाए ये पौधे, खिलने के साथ ही देंगे ठंडक

SANTOSI TANDI
27 Aug 2023 8:30 AM GMT
गर्मियों के दिनों में घर में लगाए ये पौधे, खिलने के साथ ही देंगे ठंडक
x
खिलने के साथ ही देंगे ठंडक
गर्मियों के दिनों की शुरुआत हो चुकी है और इसका असर मौसम में साफ़ दिखाई देने लगा हैं। गर्मियों के दिनों में लोगों को अपने बगीचे की भी फिक्र होती है क्योंकि एक भी दिन पानी ना देने की वजह से सभी पौधे मुरझा जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे पौधों की जानकारी लेकर आए है जिन्हें कम पानी की जरूरत होती है और इन्हें घर में लगाने से घर में ठंडक बनी रहती हैं। तो आइये जानते है इन स्पेशल पौधों के बारे में।
ग्लेडियोलस
यह गर्मियों का सुंदर सितारे के आकार वाला फूल का पौधा आसानी से उगाया जा सकता है। इतना ही नहीं यह आपके बगीचे में रंग भर सकता है। ग्लेडियोलस के फूल का पौधा लाल, हरे, पीले और नीले रंगो में पाया जाता है। इस फूल के चमकीले और सुरुचिपूर्ण रंगो की वजह से इसे उगाना आपके बगीचे को और भी आकर्षक बना देता है।
गंद्धराज
इसके चमकदार और क्रीम रंग के फूलो से गर्मियों की शाम सुहानी बन जाती है। गंद्धराज के फूल की गहरी खुशबू की वजह से इस ग्रीष्म ऋतु के फूल को बगीचे में उगाना श्रेष्ठ है। आप गंद्धराज के पौधे को आंशिक या पूर्ण सूरज की रोशनी में उगा सकते है।
सूरजमुखी
यह फूल ग्रीष्म ऋतु में उगाने के लिए सही है क्योंकि इसे जीवित रहने और उगने के लिए 7-8 घंटे सूरज की तेज रोशनी की आवश्यकता होती है। आप बीजो को बो कर या एक गहरा गड्ढा खोद कर सूरजमुखी के पौधों को लगा सकते है। इस पौधे को पानी की जरूरत होती है पर रोज पानी देने की आवशयकता नही है। बगीचे मे आसान जलनिकासी व्यवस्था होनी चाहिए।
गुलमेंहदी
इस वार्षिक फूल के पौधे को ग्रीष्म ऋतु के शुरुआत में लगाया जा सकता है। मध्य गर्मियों में यह फूल खिलने लगते है। यह फूल गंद्धराज, गुलाब या केमिलिया की तरह के होते है और इन्हें सफेद, गुलाबी और लाल रंग जैसे कई रंगो में पाया जा सकता है। गुलमेंहदी के सुरक्षा के लिए आंशिक या पूर्ण सूरज की रोशनी पर्याप्त है।
Next Story