लाइफ स्टाइल

मानसून में और भी खूबसूरत हो जाती हैं महाराष्ट्र की ये जगहें

SANTOSI TANDI
16 Jun 2023 10:01 AM GMT
मानसून में और भी खूबसूरत हो जाती हैं महाराष्ट्र की ये जगहें
x
मानसून में और भी खूबसूरत
महाराष्ट्र भारत का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक खूबसूरत राज्य भी है। समुद्र तट और सुगम्य पहाड़ों से घिरा यह राज्य हर मौसम में लाखों देशी और विदेशी सैलानियों की मेहमान नवाजी भी करता है।
महाराष्ट्र में सर्दी और गर्मी में कम, लेकिन मानसून में हर दिन लाखों लोग अन्य राज्यों से घूमने के लिए पहुंचे हैं, क्योंकि मानसून के दौरान इस राज्य की खूबसूरती चरम पर होती है।
महाराष्ट्र की हसीन पहाड़ियों के बीच में ऐसी कई मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमने का एक अलग ही मजा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मानसून को भरपूर तरीके से एन्जॉय कर सकते हैं।
मालशेज घाट
मानसून में महाराष्ट्र घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले मालशेज घाट का जिक्र जरूर होता है। समुद्र तल से लगभग 7 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद मालशेज घाट मानसून के दौरान लोकप्रिय पिकनिक स्थल और ट्रेकर्स प्रेमियों के बीच काफी फेमस रहता है। (मुंबई में घूमने की 10 जगहें)
मानसून के समय मालशेज घाट हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। मानसून में यहां मौजूद पहाड़ बादलों के बीच ढक जाते हैं। ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच कई जगह मनमोहक वॉटरफॉल का भी नजारा देख सकते हैं।
मालशेज घाट में मालशेज वाटरफॉल, आजोबागड फोर्ट, पिम्पलगांव जोगा डैम और कोकण कड़ा जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: India Monsoon Travel 2023: इस मानसून चलें भारतीय राज्यों के एक यादगार सफर पर
दहानू
महाराष्ट्र में मौजूद दहानू के बारे में शायद आप जानते होंगे, अगर नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि दहानु पालघर जिले में स्थित एक छोटा शहर, लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी अन्य जगह से कम नहीं है।
अरब सागर के तट पर मौजूद दहानू में मानसून के समय घूमना सबसे अच्छा समय माना जाता है। दहानू छोटे-बड़े पहाड़ और घास के मैदान से घिरा हुआ है। यह एक ऐसी जगह है जहां मानसून में ट्रैकिंग और साइकिलिंग भारी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
दहानु में आप दहानू बीच, महालक्ष्मी मंदिर, बोर्डी बीच और दहानु फोर्ट जैसी बेहतरीन जगहों को मानसून में एक्सप्लोर कर कसते हैं।
माथेरान
मालशेज घाट के बाद महाराष्ट्र में मानसून में घूमने की बात होती है तो माथेरान का नाम जरूर लिया जाता है। यह राज्य का एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसकी असल खूबसूरती बारिश से समय ही देखने को मिलती है।
सह्याद्री पर्वतमाला की गोद में मौजूद माथेरान मानसून के समय एक से एक अद्भुत और मनमोहक दृश्यों को प्रस्तुत करता है। मानसून में जब बड़े-बड़े पहाड़ों से पानी नीचे गिरता है तो नजारा देखते ही बनता है। माथेरान में मौजूद टॉय ट्रेन का सफर भी बेहद लोकप्रिय है।
माथेरान में आप चार्लोट झील, मंकी पॉइंट, शिवाजी की सीढ़ी, पैनोरमा पॉइंट, वन ट्री हिल पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली को मिला तिमारपुर झील का तोहफा, इस महीने से कर सकेंगे सैर सपाटा
पंचगनी
पंचगनी हिल स्टेशन सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ एक बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है। सह्याद्री पर्वत श्रृंखला से घिरा होने के चलते मानसून के समय इसकी खूबसूरती चरम पर होती है।
मानसून के समय पंचगनी हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों और साहसिक प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित करता है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को ब्रिटिश शासन काल के दौरान ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था।
पंचगनी में टेबल लैंड, सिडनी प्वाइंट, भीलर फॉल्स, पारसी प्वाइंट और राजपुरी गुफाएं जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story